22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSC Exam Calendar 2025-26: एसएससी जल्द जारी करेगा एग्जाम कैलेंडर, स्टेनोग्राफर, ट्रांसलेटर SSC GD समेत कई पदों पर निकलेगी भर्ती

SSC Exam Calendar 2025-26: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) वर्ष 2025-26 के लिए भर्ती परीक्षा के कैलेंडर की समीक्षा कर रहा है। ऐसे में संशोधित परीक्षा कैलेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 17 Apr 2025, 8:12 PM IST

SSC Exam Calendar 2025 2026

SSC Exam Calendar 2025-26: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) वर्ष 2025-26 के लिए भर्ती परीक्षा के कैलेंडर की समीक्षा कर रहा है। ऐसे में संशोधित परीक्षा कैलेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा। ये कैलेंडर SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। सभी कैंडिडेट्स इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कई परीक्षाओं के विज्ञापन अब तक नहीं हुए जारी

इससे पहले आयोग ने दिसंबर 2024 में वर्ष 2025-26 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। इसमें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती, एमटीएस हवलदार भर्ती, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती, स्टेनोग्राफर भर्ती, ट्रांसलेटर भर्ती समेत कई भर्तियों के विज्ञापन की तिथियों का जिक्र था। इस कैलेंडर के मुताबिक सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा फेज-XIII 2025 का विज्ञापन 16 अप्रैल 2025 को आना था लेकिन अभी तक यह नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- आज जारी होगी कक्षा 2 से 12वीं तक की प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट, यहां देखें

किन-किन सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षा होगी इस साल

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025, सीजीएल भर्ती 2025, एमटीएस हवलदार भर्ती 2025, सीएचएसएल (10+2) लेवल, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला, दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में कांस्टेबल (ड्राइवर), दिल्ली पुलिस परीक्षा में हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) भर्ती, दिल्ली पुलिस परीक्षा हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित कैलेंडर जारी किया जाएगा।

दिसंबर 2024 के कैलेंडर के मुताबिक निम्न भर्तियां संभावित

-एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 का विज्ञापन 11 नवंबर 2025 को आएगा। परीक्षा मार्च या अप्रैल में होगी।

-सीजीएल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 22 अप्रैल को आएगा और टियर-1 परीक्षा जून जुलाई 2025 में होगी।

-एमटीएस हवलदार भर्ती 2025 की विज्ञप्ति 26 जून को जारी होगी। सितंबर अक्टूबर 2025 में परीक्षा होगी।

-सीएचएसएल (10+2) लेवल का विज्ञापन 27 मई को आएगा। जुलाई अगस्त 2025 में एग्जाम संभावित है।

-दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला का विज्ञापन 02-सितंबर-2025 को आएगा।

-दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष 19 सितंबर 2025

-और दिल्ली पुलिस परीक्षा में हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) का भर्ती विज्ञापन 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को आएगा।

-दिल्ली पुलिस परीक्षा हेड कांस्टेबल {सहायक वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ)} का विज्ञापन 14 अक्टूबर 2025 को आएगा।