
छात्राएं फ्री में करेंगी ये कोर्स (Image Source: AI Genrated)
SSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जून का महीना बेहद खास होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती के साथ-साथ 7 और बड़ी भर्तियों की घोषणा की है। ये भर्तियां केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C पदों को भरने के लिए की जा रही हैं। अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। आइए जानते हैं जून में कौन-कौन सी SSC भर्तियां निकलने वाली हैं और उनकी जरूरी तारीखें क्या हैं।
SSC ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 2400 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तारीख - 5 जून से 26 जून 2025
परीक्षा की तारीख - 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025
यह भर्ती मंत्रालयों और अन्य विभागों में स्टेनो पदों को भरने के लिए की जाती है।
आवेदन की तारीख - 9 जून से 4 जुलाई 2025
परीक्षा की तारीख - 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025
यह SSC की सबसे पॉपुलर और बड़ी परीक्षा मानी जाती है, जिससे उच्च पदों पर नियुक्तियां होती हैं।
संभावित पद - 212
आवेदन की तारीख - 16 जून से 7 जुलाई 2025
परीक्षा की तारीख - 1 से 6 सितंबर 2025
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों में एसआई पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा होती है।
आवेदन की तारीख - 23 जून से 18 जुलाई 2025
परीक्षा की तारीख - 8 से 18 सितंबर 2025
यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए होती है जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद होते हैं।
आवेदन की तारीख - 26 जून से 24 जुलाई 2025
परीक्षा की तारीख - 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025
यह SSC की सबसे ज्यादा आवेदन वाली भर्ती मानी जाती है।
नोटिफिकेशन - 30 जून 2025
परीक्षा की तारीख (पेपर-1) - 27 से 30 अक्टूबर 2025
इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
1. कांस्टेबल (ड्राइवर) - दिल्ली पुलिस (पुरुष)
संभावित पद - 633
परीक्षा - नवंबर-दिसंबर 2025
2. हेड कांस्टेबल (Ministerial) - दिल्ली पुलिस
संभावित पद - 404
परीक्षा - नवंबर-दिसंबर 2025
3. हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) - दिल्ली पुलिस
परीक्षा -नवंबर-दिसंबर 2025
4. कांस्टेबल (कार्यकारी) - पुरुष और महिला
संभावित पद -5293
परीक्षा - नवंबर-दिसंबर 2025
5. कांस्टेबल (GD) भर्ती 2026 : CAPF, NIA, SSF, असम राइफल्स
नोटिफिकेशन - नवंबर 2025
परीक्षा -जनवरी-फरवरी 2026
अगर आप SSC की किसी भी भर्ती में भाग लेना चाहते हैं तो यह तैयारी शुरू करने का सबसे सही समय है। हर भर्ती के लिए अलग-अलग योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न होता है, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी अनुसार प्लान बनाएं। SSC की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.gov.in/) पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
Updated on:
03 Jun 2025 12:39 pm
Published on:
03 Jun 2025 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
