बिहार एसटीईटी का फुल फॉर्म (STET Full Form In Bihar) है, राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (State Teachers Eligibility Test)। बिहार STET परीक्षा का आयोजन बीएसईबी द्वारा किया जाता है। ये परीक्षा ऐसे कैंडिडेट्स देते हैं जो बिहार के सरकारी/पब्लिक स्कूलों में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं। ये परीक्षा शिक्षक बनने की गारंटी नहीं देता है। यह बस एक पात्रता परीक्षा है। STET परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।