अंकुर वारिकू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 12वीं की मार्कशीट (Viral Marksheet) शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी विषय में सिर्फ 57 अंक मिले थे। इस वजह से उन्हें असफल महसूस होता था। लेकिन आज वो अपने कम्युनिकेशन के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, अंकुर ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा (12th Board Exams) में अन्य विषय में अच्छे अंक प्राप्त किए थे। ऐसे में छात्रों को यूट्यूबर अंकूर वारिकू (Youtuber Ankur Warikoo) से ये सीखना चाहिए कि कोई भी परिणाम और अंक हमारा भविष्य नहीं निर्धारित कर सकते। यदि कोई व्यक्ति निरंतर प्रयास करेगा तो सफलता अवश्य मिलेगी।