30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 साल की उम्र में बन गई थी अधिकारी, जानिए कौन हैं बिहार की ये तेजतर्रार IPS, इस्तीफा को लेकर आई चर्चा में

Kamya Mishra Bihar IPS Success Story: सिर्फ 22 साल की उम्र में काम्या IPS बन गईं। वे अपने इस्तीफे को लेकर इस साल चर्चा में आई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 2 Apr 2025, 5:13 PM IST

Success Story of IPS Kamya Mishra

Kamya Mishra Bihar IPS Success Story: बिहार की ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा इस्तीफा देने के बाद से लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने एसपी के पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे। वहीं अब उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब काम्या मिश्रा वर्दी में नजर नहीं आएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं ये तेजतर्रार महिला IPS कौन हैं और उनकी सक्सेस स्टोरी(Success Story) क्या है-

ओडिशा की रहने वाली हैं काम्या 

काम्या मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। काम्या का यूपीएससी में सेलेक्शन होने के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश का कैडर मिला था। फिर बाद में उन्होंने अपने कैडर को बदलकर बिहार करा लिया। इस्तीफा देने से पहले वे दरभंगा जिले में ग्रामीण एसपी के पद पर कार्यरत थीं। 

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का कार्यक्रम Pariksha Pe Charcha...कब हुई इसकी शुरुआत? जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

12वीं में आए थे 98.6 प्रतिशत अंक 

काम्या मिश्रा महज 22 साल की उम्र में IPS बन गई थीं। उन्होंने 2019 में पहले अटेंप्ट में UPSC CSE परीक्षा क्लियर कर लिया था। उनकी 172वीं रैंक आई थी। काम्या स्कूल के दिनों से ही पढ़ने में काफी अच्छी थीं। उन्होंने 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल करके रीजनल टॉपर बन गई थीं। 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर कॉलेज लेडी श्रीराम से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी सीएसई में आने का लक्ष्य तय कर लिया था।

यह भी पढ़ें- कहीं Happiness Course तो कहीं गीता स्टडीज, इस साल उच्च शिक्षा में लॉन्च किए गए ये Special Courses

इस्तीफा देकर चर्चा में आईं काम्या मिश्रा

काम्या मिश्रा ने 6 अगस्त 2024 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से वे चर्चा में आ गई थीं। लेकिन अधिकारियों ने इस इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी है। सरकार ने इसे मंजूर करने के बदले नवंबर में 180 दिन की छुट्टी दे दी है। साथ ही उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय में फिर से नियुक्त किया है, जहां वे अपनी अगली पोस्टिंग का इंतजार कर रही हैं। लेकिन अब उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिएयहांक्लिक करें।

कौन हैं काम्या मिश्रा के पति? 

काम्या के पति अवधेश सरोज दीक्षित भी 2021 बैच के IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में वे गोपालगंज में एसपी के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर थे। काव्या और सरोज ने 2021 में शादी कर ली। अवधेश भी पढ़ाई में काव्या की तरह हमेशा से अच्छे थे। उन्होंने IIT Bombay से ग्रेजुएट किया है। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग