
Special Courses Year Ender 2024: साल को खत्म होने में आखिरी के दो दिन रह गए हैं। ये साल शिक्षा के लिहाज से मिलाजुला रहा। इस साल नई शिक्षा नीति के तहत कई सारे बदलाव भी किए गए। वहीं कई यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2024 में स्पेशल कोर्सेज को लॉन्च किया है। आइए, साल के खत्म होने से पहले एक नजर डालें इन कोर्सेज पर-
कई IIM और कुछ ग्लोबल मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA सिलेबस में हैप्पीनेस कोर्स (Happiness Course) पर फोकस किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस साल भारत के कुल 5 IIM में हैप्पीनेस कोर्स शुरू किया गया। आने वाले समय में अन्य IIM में भी इस तरह के कोर्स लॉन्च किए जा सकते हैं।
इस साल इग्नू ने एमए इन भगवद्गीता अध्ययन (M.A. Bhagavad Gita Studies) के नाम से एक कोर्स डिजाइन किया है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने कई विश्वविद्यालय के कुलपति और आचार्यों की मदद ली। इस कोर्स को करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। वहीं इस कोर्स की फीस 12,600 रुपये बताई जा रही है। अभी इस प्रोग्राम को हिंदी में लॉन्च किया गया है। लेकिन आने वाले समय में इसे अंग्रेजी में भी पढ़ाया जाएगा।
इस वर्ष भारत में जो यूनिक कोर्सेज लॉन्च किए गए उसकी लिस्ट में टेंपल मैनेजमेंट(Temple Management Course) भी शामिल है। ये एक पीजी डिप्लोमा कोर्स है, जिसकी अवधि 6 महीने की होती है। इस कोर्स में भारत में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और स्ट्रेटजी के साथ कैसे मंदिर के ईकोसिस्टम को संभाला जाता है, इसके बारे में बताया जाएगा। फिलहाल यह कोर्स मुंबई यूनिवर्सिटी और वेलिंगकर इंस्टीट्यूट में शुरू हुआ है।
इग्नू ने इस साल स्वास्थ्य सेवा और अस्पताल प्रबंधन में एमबीए (MBA in Healthcare and Hospital Management) नाम का कोर्से लॉन्च किया है। ये कोर्स का उद्देश्य है स्वास्थ्य सेवा और अस्पताल प्रबंधन के क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर पैदा करना। बता दें, इस वर्ष इग्नू ने 13 नए कोर्सेज(13 New Courses In IGNOU) लॉन्च किया था। इनमें से कई ऐसे कोर्सेज हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
Updated on:
30 Dec 2024, 3:09 PM IST
Published on:
30 Dec 2024, 3:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.