4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AP Inter Exam 2021: टीडीपी की सरकार से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग, पढ़ें पूरी डिटेल्स

TDP demands govt to postpone Exam 2021: कोरोना महामारी के चलते पूर्व मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के नेता सोमीरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी सरकार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 30 Apr 2021, 9:47 AM IST

CBSE Board Exams 2021.jpg

CBSE Board Exams 2021

TDP demands govt to postpone Exam 2021: कोरोना महामारी के चलते देश में जहां कुछ राज्यों ने लॉकडाउन तक की घोषणा कर दी हैं, वहीं आंध्र प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली गई है। बोर्ड ने 29 अप्रैल को AP Intermediate Exam 2021 Admit Card भी जारी कर दिए हैं। पूर्व मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के नेता सोमीरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी सरकार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से देश भर में संकट की स्थिति पैदा हो गई है, इसके चलते पूर्व मंत्री का कहना है कि अगले एक महीने तक के लिए बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की जाए।

चंद्रमोहन रेड्डी ने कहा कि यह सरकार के लिए अहंकारपूर्ण व्यवहार करने का समय नहीं था क्योंकि इन परीक्षाओं में 16 लाख विद्यार्थियों के जीवन को गंभीर खतरा है। इसके अलावा, हजारों शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और लाखों अभिभावक भी इस महामारी की चपेट में आ सकते हैं। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, टीडीपी नेता और मंत्री अदिमलापु सुरेश से कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति होने के नाते, उन्हें राज्य और पूरे देश में व्याप्त गंभीर स्थिति का आंकलन करना चाहिए।

Read More: AP Inter प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

परीक्षा आयोजन के पक्ष में नहीं है विद्यार्थी
पूर्व मंत्री का कहना है कि परीक्षा के मुद्दे पर सभी से सहमति प्राप्त करनी चाहिए। क्योंकि 95 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा आयोजन नहीं करवाने के पक्ष में अपनी राय देंगे। कोई भी विद्यार्थी और अभिभावक ऐसे समय में परीक्षा केंद्रों तक आने के लिए तैयार नहीं हैं। टीडीपी नेता ने सरकार को उदाहरण के तौर पर याद दिलाया कि तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली और अन्य राज्य बोर्ड भी 10 वीं की परीक्षाओं को रद्द कर चुके है। कुछ अन्य राज्यों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। "सीबीएसई और आईसीएसई ने भी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। यहां तक कि जेईई और नीट पीजी परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।

Read More: इग्नू ने बढ़ाई असाइनमेंट सबमिशन की डेट, अब 31 मई तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं स्टूडेंट्स

Web Title: TDP demands govt to postpone class 10th and intermediate examinations