19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / English Learning Tips: सिर्फ 1 महीने में सीखें इंग्लिश बोलना, न कोई कोचिंग, न कोई फीस…इन आसान टिप्स को फॉलो कर बनें एक्सपर्ट

English Learning Tips: सिर्फ 1 महीने में सीखें इंग्लिश बोलना, न कोई कोचिंग, न कोई फीस…इन आसान टिप्स को फॉलो कर बनें एक्सपर्ट

English Learning Tips: अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है, जिसे बोलना, लिखना या पढ़ना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप घर बैठे भी अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं। इन टिप्स की मदद से घर बैठे सीखें अंग्रेजी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 3 Jun 2024, 4:49 PM IST

English Learning Tips

English Learning Tips: अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है, जिसे बोलना, लिखना या पढ़ना ज्यादा मुश्किल नहीं है। लेकिन हमारे बीच कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें अंग्रेजी बोलने में शर्म महसूस होती है। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें अंग्रेजी भाषा का ज्ञान तो भरपूर है, लेकिन घबराहट की वजह से वे अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं। आज हम ऐसे कुछ टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप एक ही महीने में आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलने लगेंगे।

बहुत से युवा आत्मविश्वास से अंग्रेजी न बोल पाने के कारण कोचिंग के चक्कर लगाते हैं। कई तो कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस भरते-भरते परेशान हो जाते हैं, लेकिन अंग्रेजी बोलना नहीं सीख पाते हैं। हालांकि, कोचिंग के बदले यदि आप भी घर से ही अंग्रेजी बोलना सीखना चाहें तो इसमें कोई हर्ज की बात नहीं। इन टिप्स (English Learning Tips) की मदद से आप घर बैठे अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में नौकरी छोड़ शुरू किया खुद का बिजनेस, बन गईं भारत की सबसे अमीर महिला CEO, जानिए ‘Nykaa की नायिका’ गाथा

रोजाना अभ्यास करें (English Learning Tips)

अंग्रेजी बोलने आए इसके लिए सबसे पहली टिप्स (English Learning Tips) यही है कि आप अभ्यास करें। किसी भी काम को सीखने के लिए जरूरी है कि हम रोज-रोज वही काम करें अर्थात अभ्यास बहुत जरूरी है। आप अंग्रजी सीखना चाहते हैं तो रोज अंग्रेजी बोलने, पढ़ने और लिखने का अभ्यास करें। अंग्रेजी में अखबार पढे़ं, पॉडकास्ट सुनें, फिल्में देखें, आदि।

उच्चारण पर ध्यान दें 

अंग्रेजी भाषा बहुत ही आसान है। एक बार इसे पढ़ने और लिखने लगेंगे तो बोलना भी आसान हो जाएगा। अन्य सभी भाषा की तरह अंग्रेजी के उच्चारण पर खास फोकस करने की जरूरत है। उच्चारण सही रहने से आप आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोल पाएंगे।

यह भी पढ़ें- गूगल फ्री में कराएगा AI के ये 5 कोर्स, जानें डिटेल में

ग्रुप का हिस्सा बनें

अंग्रेजी बोलने के लिए ऑनलाइन किसी ग्रुप का हिस्सा बनें। इन ग्रुप्स के साथ जुड़कर अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कर सकते हैं। इस तरह आपको अंग्रेजी बोलने के लिए एक बेहतर माहौल मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हिंदी और अंग्रेजी में कर लेते हैं अनुवाद तो यहां नौकरी पक्की, हर महीने मिलेंगे 142400 रुपये

वोकैबुलरी पर करें फोकस (English Learning Tips)

किसी भी भाषा पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए आपके पास अच्छी वोकैबुलरी होनी चाहिए। आपके पास जितने अधिक शब्द होंगे, आप उतना अच्छा वाक्य बना सकेंगे। इसके लिए आप लैंग्वेज लर्निंग ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले आम बोलचाल वाले शब्द इकट्ठा करें।

सुनने से काम बनेगा 

कहते हैं जो, “अच्छा श्रोता होता है वो अच्छा वक्ता भी होता है”, इसलिए अंग्रेजी सीखना है तो सुनने पर ध्यान दीजिए। किसी सभा, किसी ग्रुप में लोगों की अंग्रेजी सुनिए। ऐसे मौके नहीं मिलते हैं तो पॉडकास्ट और गाने आदि सुनिए। आजकल यूट्यूब पर भी इंग्लिश स्पीकर्स उपलब्ध हैं, उनके बोलने के ढंग को नोटिस करें। इस तरह उच्चारण सीखने में काफी मदद मिलेगी।