
Rajasthan PTET 2025
Rajasthan PTET 2025 दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली Pre-Teacher Education Test (PTET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, 7 अप्रैल 2025 है। जो उम्मीदवार अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, चार वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित रखा गया है। वर्तमान में केवल दो वर्षीय बीएड कार्यक्रम के लिए ही फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं।
आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अप्रैल 2025
परीक्षा तिथि: 15 जून 2025
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से UG या PGमें न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, दिव्यांगजन, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं- केवल राजस्थान निवासी) के लिए न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए। न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।
Rajasthan PTET 2025 के लिए आवेदन के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रूपये देने होंगे।
Rajasthan PTET परीक्षा में कुल 200 MCQ प्रश्न होंगे, जो चार खंडों में विभाजित होंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सिलेबस की बात करें तो इसमें मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान और भाषा दक्षता से सवाल पूछे जाएंगे।
Updated on:
7 Apr 2025, 9:58 AM IST
Published on:
7 Apr 2025, 9:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.