
TS Inter Result 2021: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ( TSBIE ) ने आज यानि 28 जून को टीएस इंटर रिजल्ट 2021 की सूची जारी कर दी है। TSBIE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर tsbie.cgg.gov.in, results.cgg.gov.in, manabadi.com और manabadi.co.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। इससे पहले तेलंगाना सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से टीएस इंटर परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया था। इस बार छात्रों को 11वीं कक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए गए हैं।
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा घोषित 2021 कक्षा 12 के परिणामों की जांच करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
TS Inter Result 2021: यहां से करें चेक
छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ( TSBIE) की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in या results.cgg.gov.in पर जाना होगा। होमपेज के बाईं ओर उपलब्ध परिणाम वाले टैब पर क्लिक करें। यहां पर एक नया पेज खुलेगा। TSBIE परिणाम कॉलम के तहत संबंधित परिणाम हाइपरलिंक पर क्लिक करें। एक नई विंडो खुलेगी जहां आपको अपना लॉगिन विवरण दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसे ध्यान से दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं। TSBIE द्वारा जारी कक्षा 12 का परिणाम एक नए पेज पर खुलेगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के लिए एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।
इंटर परीक्षा के लिए 4.73 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
इस बार लगभग 4.73 लाख छात्रों ने टीएस इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी थी। 9 जून को राज्य के शिक्षा मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी ने इंटरमीडिएट सेकंड ईयर की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। मंत्री ने कहा था कि छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।
Web Title: Ts inter Results 2021 Out Check Marks At tsbie.cgg.gov.in
Updated on:
28 Jun 2021, 6:30 PM IST
Published on:
28 Jun 2021, 6:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.