
नियमों में उलझे कॉलेज विद्यार्थी
Karnataka SSLC exams 2021: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड ( KSEEB ) ने सेकेंड्री स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। 19 जुलाई को गणित, विज्ञान और सोशल साइंस की परीक्षा होगी। 22 जुलाई को भाषाओं की परीक्षा होगी। सेकेंड्री स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट ( SSLC ) परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा। 10वीं की परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए 8,73,581 छात्रों ने कराया था पंजीकरण
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। उन्होंने बताा कि सभी प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रश्न वाले होंगे। कर्नाटक में दसवीं की परीक्षा के लिए इस साल 8,73,581 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
1 परीक्षा हॉल में केवल 12 छात्र होंगे
इससे पहले कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा के लिए आधिकारिक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। जिसके मुताबिक परीक्षा से पहले और बाद में कीटाणुनाशक घोल का छिड़काव करके फर्नीचर और शौचालय सहित परीक्षा हॉल को रोजाना साफ किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए होगा। एक परीक्षा हॉल में केवल 12 छात्र होंगे और प्रत्येक छात्र के लिए एक डेस्क आवंटित होगी।
Web Title: Karnataka SSLC Exams 2021 Schedule Released
Updated on:
28 Jun 2021, 5:52 PM IST
Published on:
28 Jun 2021, 5:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.