29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC NET 2021 Exam: फिर स्थगित हुई एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा, जानिए कब आएगा नया शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Eligibility Test) ने एक बार फिर से यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित की जानी थी। लेकिन अब यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों को बढ़ा दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Oct 2021, 11:34 AM IST

UGC NET 2021 Exam

UGC NET 2021 Exam

UGC NET 2021 Exam Date Postponed : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Eligibility Test) ने एक बार फिर से यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित की जानी थी। लेकिन अब यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों को बढ़ा दिया गया है। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा की पूरी डिटेल देख सकते हैं।


नई तारीखों की घोषणा जल्द:—
एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा एक बार फिर से स्थगित किये जाने के नोटिस में परीक्षा की नई तिथियों या संभावित तिथियों की घोषणा फिलहाल नहीं की है। परीक्षा के संबंध में नया शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए। ऐसे उम्मीदवारों को एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखना चाहिए।

Read More:- NEET SS Exam 2021 : NEET SS परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन


महामारी कोरोना के कारण परीक्षा में देरी:—
आपको बता दें कि पहले दिसंबर 2020 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा 2 मई से 17 मई 2021 के बीच होने वाली थी। महामारी कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। यूजीसी नेट दिसंबर 2020 के लिए आवेदन की प्रकिया फरवरी-मार्च 2021 में चली थी। कोरोना के चलते दिसंबर 2020 सत्र की परीक्षा के आयोजन और जून 2021 की आवेदन की प्रक्रिया में देरी हुई, इसलिए दोनों सत्रों की परीक्षा को एक साथ करवाया जा रहा है।

Read More: भारतीय नौसेना में एसएससी अधिकारी आरवीसी भर्ती, जानिए शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा

हेल्पलाइन नंबर:—
उम्मीदवार एनटीए के यूजीसी नेट हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर फोन करके या आधिकारिक ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संम्पर्क करके परीक्षा को लेकर कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read More:- WCDC Bihar Recruitment 2021: 213 काउंसलर पदों के लिए वैकेंसी, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया करें

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग