National Testing Agency (NTA) ने 14 मई 2025 को UGC NET जून 2025 के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और अब अपने फॉर्म में किसी प्रकार का सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर जरुरी परिवर्तन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार विंडो 15 मई 2025 को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को केवल एक बार ही सुधार का अवसर मिलेगा। करेक्शन सबमिट करने के बाद फॉर्म लॉक हो जाएगा और दोबारा बदलाव की अनुमति नहीं होगी।