scriptUGC NET Result 2022: जल्द जारी होगा UGC NET का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड | ugc net result 2022 ugc net 2022 result will be declared soon, how to download | Patrika News
शिक्षा

UGC NET Result 2022: जल्द जारी होगा UGC NET का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET 2022 का रिजल्ट (UGC NET Result 2022) जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क का भुगतान कर 24 अक्टूबर तक अपनीचुनौती देने सकते है।

Oct 23, 2022 / 10:39 am

Shaitan Prajapat

UGC NET Result 2022

UGC NET Result 2022

UGC NET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET 2022 का परिणाम जारी करने जा रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही रिजल्ट जारी होने संभावना जताई जा रही है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा (UGC NET 2022 Exam) के लिए शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपना UGC NET Result 2022 देख सकते हैं।


— सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
— होम पेज पर UGC NET Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
— अब आपके सामने UGC NET Result 2022 नजर आएगा।
— परिणाम चेक करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें।
यह भी पढ़ें

Bihar Open Board Result 2022: बिहार ओपन 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, bbose.org पर ऐसे करें चेक


आमतौर पर यूजीसी नेट की परीक्षा एक साल में दो बार होती है। लेकिन कोविड-19 की वजह से दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकिल को मर्ज कर दिया गया था। ऐसे में यह परीक्षा देशभर में 4 फेज में आयेाजित की गई थी।

उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क का भुगतान कर 24 अक्टूबर रात 11.50 बजे तक अपनीचुनौती देने सकते है।

यह भी पढ़ें

Forest Guard Recruitment 2022: 12वी पास के लिए फारेस्ट गार्ड पदों पर बंपर नौकरी, ऐसे करें अप्लाई


यूजीसी नेट की प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपए देने होंगे। प्रोसेसिंग फीस भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई की मदद जमा करवा सकते है।

Hindi News/ Education News / UGC NET Result 2022: जल्द जारी होगा UGC NET का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो