
UGC ने देशभर में 12वीं के परीक्षा परिणाम आने बीच ने छात्रों के लिए एक चेतावनी जारी की है। छात्र किसी भी फर्जी विश्वविद्यालयों के धोखे में ना आए इसलिए UGC ने 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। इनमें से 8 Fake Universities राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित हैं। यूजीसी के मुताबिक 12वीं पास करने के बाद छात्रा अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन लेना शुरू करते हैं लेकिन विश्वविद्यालय फर्जी निकलता है तो बाद में उन्हें परेशानी होती है और उनका साल बर्बाद हो जाता है। छात्रों को इसी बचाने और सावधान करने के लिए यूजीसी ने एकेडमिक ईयर की शुरुआत में ही फर्जी विश्वविद्यालयों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं।
UGC द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि विद्यार्थियों और आम लोगों को सूचित किया जाता है कि फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में 24 स्वयंभू और गैर मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी अधिनियनम का उल्लंघन करके चल रहे हैं। इन विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया गया है और उन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का हक नहीं है।
ये हैं दिल्ली के फर्जी विश्वविद्यालय
दिल्ली के Fake Universities में कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी, यूनाईटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर-सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट, आध्यात्मिक विश्र्वविद्यालय और वाष्र्णेय संस्कृत विश्वविद्यालय शामिल हैं।
देश में मौजूद अन्य फर्जी विश्वविद्यालय
देश के अन्य स्थानों पर फर्जी भी फर्जी विश्वविद्यालय हैं उनमें एक-एक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ , कानपुर, प्रतापगढ़, मथुरा, कानपुर और दो इलाहाबाद में हैं। इसी तरह कुछ महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल और बिहार में हैं।
पहले भी सार्वजनिक की गई थी सूची
यूजीसी ने इससे पहले पिछले साल भी फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की थी जिसमें मैथिली यूनिवर्सिटी/विश्वविद्यालय, दरभंगा (बिहार), वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी (यूपी), कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज (नई दिल्ली), यूनाईटेड नेशंस यूनिवर्सिटी और वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली शामिल थे।
Published on:
25 Apr 2018, 10:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.