
UP Police SI ASI Exam
UP Police SI ASI Exam को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर (लिपिक) और सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर (लेखा) भर्ती परीक्षा को ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव राज्य सरकार द्वारा 19 जून 2024 को जारी किए गए आदेशों के अनुसार किया गया है।
पहले यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब यह पारंपरिक लिखित परीक्षा के रूप में होगी। UPPRPB ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में जानकारी साझा की है और बताया कि 28 दिसंबर 2023 की अधिसूचना में उल्लिखित खंड 4.1 के अनुसार यह परिवर्तन किया गया है। भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया कि परीक्षा MCQप्रकार की होगी, लेकिन अब इसे ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस बदलाव के कारण अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। चूंकि परीक्षा अब पेन-पेपर मोड में होगी, इसलिए उन्हें लिखने की गति और उत्तरों की सटीकता पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके अलावा,आंसर-शीट पर सही विकल्प भरने के लिए भी अलग से समय प्रबंधन की रणनीति अपनानी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
यह खबर भी पढ़ें:- BCA के बाद ये कोर्स करना होगा बेस्ट, लाखों में मिलती है सैलरी
Updated on:
28 Mar 2025, 7:13 PM IST
Published on:
28 Mar 2025, 7:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.