
Employee at Job(Symbolic Image-Freepik)
Rojgar Mela In UttarPradesh: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए जून का महीना रोजगार के अवसर लेकर आया है। राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में कई रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 13 जून तक प्रदेश के कई शहरों, जैसे लखनऊ, आगरा, अमेठी और प्रतापगढ़ में कुल 14 रोजगार मेले लगाए जाएंगे। यदि आप अभी तक नौकरी की तलाश में हैं, तो ये रोजगार मेले आपके लिए शानदार अवसर हो सकते हैं। इन मेलों में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद, मेले की सूची देखकर आप तय स्थान पर पहुंचकर भाग ले सकते हैं।
इन रोजगार मेलों में फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए नौकरियों की पेशकश की जाएगी। कंपनियां उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन करेंगी और उसी अनुरूप वेतन की पेशकश की जाएगी। इसलिए जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जरूर इन रोजगार मेलों में जाना चाहिए।
| तारीख | जिला | आयोजन स्थल (Venue) |
|---|---|---|
| 02 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड हसवा |
| 03 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड बहुआ |
| 04 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड धाता |
| 04 जून 2025 | झांसी | मॉ पीताम्बरा प्रा. आईटीआई, नन्दनपुरा, शिवपुरी रोड (बृहद रोजगार मेला) |
| 04 जून 2025 | मुजफ्फरनगर | सनमती प्रा. आईटीआई, शामली रोड, खानजहांपुर |
| 04 जून 2025 | गाजीपुर | मोतीलाल महाविद्यालय, सैदपुर, वार्ड नं 11, गाजीपुर |
| 05 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड विजयीपुर |
| 05 जून 2025 | लखनऊ | आईटीआई अलीगंज, लखनऊ |
| 05 जून 2025 | बांदा | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, बंगालीपुरा, बाँदा |
| 06 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड एराया |
| 06 जून 2025 | आगरा | क्षेत्रीय रोजगार मेला कार्यालय, साई की टकिया क्रॉसिंग, एमजी रोड, आगरा |
| 10 जून 2025 | बिजनौर | दिशा इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेहतौर रोड, धामपुर |
| 10 जून 2025 | प्रतापगढ़ | बाबू संत बख्श इंजीनियरिंग कॉलेज, एनएच-31, शुखपालनगर, प्रतापगढ़ |
| 10 जून 2025 | अमेठी | डी.बी.यस. प्रा. आईटीआई, नुसरतपुर, तिलोई, अमेठी |
| 11 जून 2025 | शाहजहांपुर | आईटीआई तिलहर, शाहजहांपुर |
| 12 जून 2025 | लखनऊ | आईटीआई अलीगंज, लखनऊ |
| 13 जून 2025 | बरेली | फ्यूचर यूनिवर्सिटी, लखनऊ रोड, नियर फरीदपुर टोल प्लाजा, बरेली |
| 04 जून – 09 जून 2025 | प्रतापगढ़ | जिला सेवा योजन कार्यालय, प्रतापगढ़ (ऑनलाइन रोजगार मेला) |
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स साथ ले जाना जरुरी है। इंटरव्यू के दौरान कंपनियां उम्मीदवारों से उनके व्यक्तिगत अनुभव, योग्यता और करियर से जुड़े अन्य बिंदुओं पर बातचीत करेंगी।
शैक्षिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन आदि)
आधार कार्ड और पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
मूल निवास प्रमाण पत्र
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
इन रोजगार मेलों की पूरी जानकारी और स्थानवार विवरण रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से आप अपडेट रह सकते हैं और जरूरी दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।
Published on:
03 Jun 2025 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
