22 दिसंबर 2024 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5,76,154 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,41,359 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा आयोजन में देरी के पीछे छात्रों के बड़े आंदोलन की भूमिका रही। 12 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद, नकल रोकने के लिए बनाए गए नए कानून के तहत आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया था। परीक्षा के दो दिन तक चलने पर नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों ने आपत्ति जताई और 11 नवंबर से आयोग के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।