2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC CDS 1 2025 Exam Date: यूपीएससी सीडीएस-1 एग्जाम शेडयूल जारी, जान लें सभी जरुरी तारीख

UPSC CDS: एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 27 Mar 2025, 7:23 PM IST

UPSC CDS 1 2025 Exam Date

UPSC CDS 1 2025 Exam Date

Union Public Service Commission (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS 1) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC के नोटिफिकेशन के अनुसार, CDS 1 परीक्षा 2025 का आयोजन 13 अप्रैल (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Bihar Homeguard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए ये डाक्यूमेंट्स है जरुरी, जानें अन्य जरुरी बातें

UPSC CDS 1 2025 Exam Date: तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा


पहली शिफ्ट: अंग्रेजी (विषय कोड 11)– सुबह 9:00 से 11:00 बजे

दूसरी शिफ्ट: सामान्य ज्ञान (विषय कोड 12)– दोपहर 12:30 से 2:30 बजे

तीसरी शिफ्ट: एलिमेंट्री मैथमेटिक्स (विषय कोड 13)– शाम 4:00 से 6:00 बजे

यह खबर भी पढ़ें:-RSMSSB: राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जान लें योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी

UPSC CDS 1 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?


एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Delhi Schools Result 2025: दिल्ली सरकारी स्कूल क्लास 3,4 और 5 का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से करें चेक

UPSC CDS 1 2025 Exam: इतने पदों पर होगी भर्ती


इस परीक्षा के माध्यम से कुल 457 पदों*पर भर्ती की जाएगी जिसमें इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) के100 पद, इंडियन नेवल अकादमी (INA) के 32 पद, एयरफोर्स अकादमी (AFA) के 32 पद, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) पुरुष के 275 पद और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) महिला के 18 पद शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-REET Answer Key 2024: रीट आंसर की हुई जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड