यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं(Uttarakhand Board Result) 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में कुल 2,23,403 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1,13,690 विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 1,09,713 छात्र कक्षा 12वीं में शामिल हुए। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं।