1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttarakhand UBSE Class 10th,12th Result 2020 घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

Uttarakhand UBSE Class 10th,12th Result 2020 : उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Uttarakhand Board of Secondary Education) (यूबीएसई) (UBSE) ने क्लास 10 और 12 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल क्लास 12 का पास प्रतिशत 80.26 रहा, जबकि क्लास 10 का पास प्रतिशत 76.91 रहा। इस साल क्लास 12 का पास प्रतिशत 80.26 रहा, जबकि क्लास 10 का पास प्रतिशत 76.91 रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 29 Jul 2020, 12:25 PM IST

Kerala DHSE results 2020

Kerala DHSE results 2020

Uttarakhand UBSE Class 10th,12th Result 2020 : उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Uttarakhand Board of Secondary Education) (यूबीएसई) (UBSE) ने क्लास 10 और 12 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल क्लास 12 का पास प्रतिशत 80.26 रहा, जबकि क्लास 10 का पास प्रतिशत 76.91 रहा। यूबीएसई बोर्ड परीक्षा (UBSE board exams) मार्च में आयोजित की गई थीं, लेकिन 23-25 मार्च को होने वाली परीक्षाएं कोविड-19 के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के चलते स्थगित कर दी गई थीं। इसके बाद बची हुई क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 20-23 जून को आयोजित की गई थीं।

UBSE Class 10th, 12th results 2020 : ऐसे ऑनलाइन करें चेक
-आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं

-होमपेज खुलने पर UBSE Result 2020 link पर क्लिक करें

-अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां डालें

-स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा आपका रिजल्ट

-रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

इस साल दो लाख बच्चों ने यूबीएसई बोर्ड परीक्षा (UBSE state board exams) दी थी। उल्लेखनीय है कि 2019 में क्लास 10 परीक्षा का रिजल्ट 76.43 रहा था, जबकि 12वीं का रिजल्ट 80.13 रहा था।