3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VITEEE 2021: वीआईटीईईई रि-एग्जाम के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू, यहां से करें रजिस्ट्रेशन

VITEEE 2021: जो छात्र किन्हीं कारणों से मई में आयोजित VITEEE 2021 एग्जाम में शामिल नहीं हो सके वे 5 से 8 जून के बीच VITEEE 2021 की रि-एग्जाम परीक्षा के लिए अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 5 Jun 2021, 5:42 PM IST

viteee 2021

VITEEE 2021: वीआईटी विश्वविद्यालय ने वीआईटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2021 ( VITEEE 2021 ) की रि-एग्जाम यानि पुन: परीक्षा के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार मई में वीआईटीईईई परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए या तकनीकी कारणों से परीक्षा देने में असमर्थ रहे, वे 5 से 8 जून के बीच vit.ac.in पर अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं।

Read More: SRMJEEE 2021 Phase 2 postponed : एसआरएम जेईई फेज-2 एग्जाम स्थगित, यहां से जानें पूरी डिटेल्स

कैसे करें स्लॉट बुक

VITEEE 2021 स्लॉट बुकिंग के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट vit.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद ईमेल/एसएमएस के माध्यम से उन्हें भेजे गए लिंक का पालन करना होगा। लिंक खोलने पर, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण के साथ लॉग इन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट 1, 2 और वीआईटीईईई 2021 की तारीख और समय का चयन करना होगा। VITEEE मॉक टेस्ट 9 जून, 2021 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों द्वारा चयनित स्लॉट मॉक टेस्ट और वास्तविक परीक्षा के दिन के लिए लागू स्लॉट होगा।

एक बार जब उम्मीदवार स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद उम्मीदवार को VITEEE 2021 एडमिट कार्ड मिल जाएगा। परीक्षा के दिन इस प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी। इसलिए उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सुरक्षित रूप से रखनी चाहिए। ई-एडमिट कार्ड और वैध सरकारी आईडी प्रूफ मूल रूप से वीआईटीईईई के समय सत्यापन के लिए तैयार रखा जाना चाहिए।

बता दें कि वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने वीआईटीईईई ( VITEEE ) का आयोजन 28, 29 और 31 मई, 2021 को किया था। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टेड परीक्षा ( ओआरपीई ) के रूप में आयोजित की गई थी।

Read More: AIIMS BSc H Nursing Exam 2021 Postponed: बीएससी एच नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम स्थगित, पढ़े पूरी डिटेल्स

Web Title: VTTEEE 2021 Re Exam Slot Booking Begins