वीआईटीईईई 2021 के लिए स्लॉट का चयन करते ही VITEEE 2021 का एडमिट कार्ड जेनरेट हो जाएगा। इस बार एडमिट कार्ड स्वचालित रूप से बन रहा है। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, स्थान और अन्य जानकारियों का भी उल्लेख है। वहीं इस बार वीआईटी दो मॉक टेस्ट आयोजित कर रहा है। मॉक टेस्ट 20, 21, 22, 24, 25, 26 मई 2021 को आयोजित किए जाएंगे। मॉक टेस्ट में सभी उम्मीदवारों के लिए भाग लेना जरूरी है। इसमें भाग न लेने पर उम्मीदवार वास्तविक परीक्षा में भाग लेने के योग्य नहीं माने जाएंगे। परीक्षा और मॉक टेस्ट 4 स्लॉट याुनि सुबह 08 बजकर 30 मिनट, 11 बजे, 01 बजकर 30 मिनट और 04 बजे बजे आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक स्लॉट बुक कर सकता है। किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों को एक बार बुक करने के बाद स्लॉट बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।