CLAT 2021 Postponed: देशभर में कोरोना महामारी को देखते हुए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यलयों की प्रवेश परीक्षा यानि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट फिर स्थगित कर दी गई। यह परीक्षा 13 जून को होनी थीं। नई तिथि के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस बीच क्लैट के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। यह फैसला एनएलयू कंसोर्टियम की कल हुई बैठक में लिया गया।