किसने विकसित किया है ये मॉडल ?
राष्ट्रीय क्रेडिट NCrF (National Credit Framework) यूजीसी, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS), सीबीएसई, एनसीईआरटी, एसीवीईटी, एआईसीटीई, डीजीटी, शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
कैसे स्टूडेंट्स क्रेडिट हासिल करेंगे?
NCrF ने एजुकेशन को आठ भागों में बांटा है। इसमें स्कूल में होने वाली पढ़ाई 0 से 4 लेवल के बीच आती है। जो स्टूडेंट्स पांचवी क्लास पास कर लेते हैं, उन्हें लेवल 1 पर रखा जाता है। इसी तरह से जो छात्र आठवीं और 10वीं पास होते हैं, वे लेवल 2 और लेवल 3 के तहत आते हैं। ठीक ऐसे ही जो स्टूडेंट्स 12वीं पास होते हैं, वो लेवल 4 के तहत आते हैं। इसके अलावा संपूर्ण स्कूली शिक्षा अवधि के दौरान एक छात्र द्वारा कुल 160 क्रेडिट अर्जित होंगे। तीन वर्षीय स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम के अंत तक छात्र 120 क्रेडिट अर्जित कर चुका होगा। जब कोई छात्र पीएचडी को पूरा कर लेता है, तो अर्जित क्रेडिट 320 होगा।
यह भी पढ़ें- ICAI CA 2023: सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड