30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए एनडीए और सीडीएस में क्या होता है अंतर, दोनों में आपके लिए कौन सा रहेगा अच्छा ?

हल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है आपको बता दें हर साल कैंडिडेट्स इन एग्जाम्स में हिस्सा लेते हैं। NDA और CDS दोनों के जरिए भारतीय जल, थल और नभ सेना में शामिल होने वाले युवा सीधे ऑफिसर बनते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 6 May 2023, 3:23 PM IST

,

,

ये दोनों परीक्षाएं UPSC द्वारा आयोजित की जाती है। हाल ही में 04 मई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। आपको बता दें हर साल बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स इन एग्जाम्स में हिस्सा लेते हैं। NDA और CDS दोनों के जरिए भारतीय जल, थल और नभ सेना में शामिल होने वाले युवा सीधे ऑफिसर बनते हैं। लेकिन भर्ती अथवा भर्ती परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों के मन में कई कन्फ्यूजन भी होते हैं। उन्हीं में से एक बड़ा सवाल यह भी है कि, एनडीए और सीडीएस में क्या अंतर होता है। नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी NDA और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज यानी CDS। दोनों की रैंक, सैलरी, जिम्मेदारियां और प्रमोशन एक समान होते हैं। फिर भी इनमें कई बड़े अंतर होते हैं। तो चलिए आपको अपने करियर से जुड़ी इनफार्मेशन बताते है।

एनडीए और सीडीएस में अंतर ?

एनडीए और सीडीयस परीक्षाओं में ट्रेनिंग, ट्रेनिंग का समय, एकेडमी और डिग्री के आधार पर अंतर होता है। सबसे बड़ा अंतर ट्रेनिंग का होता है। दोनों के एंट्री लेवल में फर्क है। NDA का एंट्री लेवल इंटर है तो CDS का यूजी। दोनों ही माध्यमों से भर्ती युवा तीनों ही सेनाओं में भेजे जाते हैं। नडीए में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स, तीनों के कैडेट की ट्रेनिंग साथ में कराई जाती है फिर आगे एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए जाते हैं जबकि CDS वालों को सीधे भारतीय थल सेना, एयरफोर्स और नेवी के ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज ओपन, ऐसे करें करेक्शन


एनडीए और सीडीएस में कौन है बेहतर ?

दोनों परीक्षाएं UPSC द्वारा आयोजित की जाती है NDA और CDS दोनों के जरिए सेना के अलग-अलग विंग में ऑफिसर ही बनते हैं, इसलिए कौन बेस्ट है? यह सवाल नहीं बनता। दोनों ही बराबर हैं। NDA वाले इंटर करके आते हैं तो उन्हें ट्रेनिंग ज्यादा करनी होती है और CDS वाले यूजी पूरा करके आते हैं तो उनकी ट्रेनिंग का समय कम हो जाता है। इस तरह दोनों में कोई फर्क नहीं है।

यह भी पढ़ें- IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर दिल्ली में आज नया कैंपस करेगा लॉन्च

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग