जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर के 3 बजे से शाम के 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।