30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI Clerk Mains Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

SBI Clerk Mains Exam का आयोजन संभावित रूप से 10 और 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा तिथियों की पुष्टि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड पर देख सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 1 Apr 2025, 10:38 AM IST

SBI Clerk Mains Admit Card 2025

SBI Clerk Mains Admit Card 2025

SBI Clerk prelims exam में सफल उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2025 को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किए जा सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा पास अभ्यर्थी आवश्यक डिटेल्स दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट लेकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना अनिवार्य है।

यह खबर भी पढ़ें:- BCA के बाद ये कोर्स करना होगा बेस्ट, लाखों में मिलती है सैलरी

SBI Clerk Mains Exam: मेन परीक्षा की तारीख और परीक्षा पैटर्न


एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 10 और 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा तिथियों की पुष्टि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड पर देख सकेंगे। यह परीक्षा पूरे देश में आयोजित होगी, जिसमें जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड सहित विभिन्न सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में साथ काम करने का मौका, हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स

SBI Clerk Mains Admit Card 2025: ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड


सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।


"RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES)" के तहत कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।


एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

यह खबर भी पढ़ें:-NMRC: बिना लिखित परीक्षा के नोएडा मेट्रो में नौकरी पाने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी

SBI Clerk Prelims Exam: प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन


एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। हाल ही में इसके नतीजे जारी किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक चली थी। अब सफल अभ्यर्थी मेन परीक्षा में शामिल होंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-CBSE: सीबीएसई ने जारी किया पैरेंटिंग कैलेंडर, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित करना मकसद

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा