31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 70.87 और मिजोरम में 77. 04 प्रतिशत वोटिंग, 3 दिसंबर को नतीजे

Voting completed in Mizoram & CG: पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर आज मतदान सपंन्न हो गया। छत्तीसगढ़ के अलावा मिजोरम की 40 सीटों पर भी मतदान हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 7 Nov 2023, 7:43 PM IST

 70.87 percent voting in Chhattisgarh and 77.04 percent in mizoram

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर आज मतदान सपंन्न हो गया। छत्तीसगढ़ के अलावा मिजोरम की 40 सीटों पर भी मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक मिजोरम में 77.04% लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर 70.87 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग किया।

खैरागढ़ में सबसे ज्यादा तो बीजापुर में सबसे कम मतदान

चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। राज्य की 20 सीटों में सबसे अधिक मतदान खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में हुआ, यहां 76.31% लोगों ने मतदान किया। सबसे कम मतदान प्रतिशत बीजापुर जिले का रहा। यहां 40.98% मतदाताओं ने मतदान किया।

ग्रामीण बोले वोट डालेंगे लेकिन स्याही नहीं लगवाएंगे

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के गांव चिहका पोलिंग बूथ पर मतदान करने आये ग्रामीण वोटिंग के बाद उंगलियों पर अमिट स्याही नहीं लगवा रहे। अबूझमाड़ से सटे भैरमगढ़ ब्लॉक के चिह्का गांव का यह मामला है। यहां नक्सलियों के खौफ के चलते ग्रामीण ऐसा कर रहे है, हालांकि उनसे बातचीत का प्रयास किया गया पर वो कैमरे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरा मामला चिह्का पोलिंग बूथ का है, जहां नक्सली बॉयकाट के बाद भी अंदरुनी इलाके में ग्रामीण अपने-अपने साधनों से पहुंच रहे, यहां तक की सात से आठ किमी पैदल चलकर भी वोट डालने आ रहे। इन्ही में एक बुजुर्ग भी शामिल रहे जो अपनी बहू और बेटी को साथ लेकर पहुंचे, वो भी बिना नक्सलियों से डरे।

मिजोरम में 77 प्रतिशत वोटिंग

वहीं, पहाड़ी राज्य मिजोरम में भी आज मतदान संपन्न हो गया है। राज्य के सभी 40 सीटों पर एक साथ मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक राज्य में 77.04% लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


जोरमथंगा बोले हमारी जीत पक्की

मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हमें 21 सीटों की जरूरत है। लेकिन हमें उम्मीद है कि हम इससे ज्यादा, शायद 25 या उससे ज्यादा सीटों पर आसानी से बहुमत हासिल कर लेंगे।

उन्होंने भरोसा जताया कि जनता उन्हें उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर एक बार फिर बहुमत देगी। मुझे पूरा यकीन है कि हम सूबे में सरकार बनाने में कामयाब होंगे और मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में एक जबरदस्त जीत दर्ज करूंगा। बता दें कि इस पहाड़ी राज्य में अन्य राज्यों की तरह ही 3 दिसंबर को ही नतीजे आएंगे।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने लगाया आरोप, CIC के दलित होने के चलते कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार