2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

up assembly elections 2022 में ऐसे भी प्रत्याशी जो मरीजों की कर रहे जांच, दे रहे दवा

up assembly elections 2022 में जहां विभिन्न पार्टियों के नेताओं के बीच पाला बदल की राजनीति चल रही है। नेता किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने की जुगत में है। जीत हासिल करने के लिए जातीय समीकरण साधे जा रहे हैं। बाहुबलियों को मैदान में उतारा जा रहा है। वहीं वाराणसी में एक ऐसे प्रत्याशी हैं जो पेशे से चिकित्सक हैं तो वो मरीजों का इलाज भी कर रहे। प्रचार का ये सलीका सबको पसंद भी आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 11 Feb 2022, 4:47 PM IST

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ आशीष जायसवाल

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ आशीष जायसवाल

वाराणसी. up assembly elections 2022 में एक ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिन्होंने चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका अख्तियार किया है। वो पेशे से चिकित्सक हैं तो वो विधानसभा क्षेत्र में उन लोगों पर ज्यादा ध्यान दे रहे जो अस्वस्थ हैं। ऐसे लोगों का परीक्षण कर उन्हें दवा भी दे रहे हैं। प्रत्याशी के प्रचार के इस तरीके को हर कोई पसंद कर रहा है। क्षेत्र के बुजुर्ग कृपा नारायण कहते हैं कि उन्होंने ऐसा प्रत्याशी अभी तक नहीं देखा जो इस तरह से अपना प्रचार कर रहा हो।

प्रचार के अपने इस अनोखे तरीके के लिए चर्चित डॉ आशीष जायसवाल न केवल विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे शहर में चर्चा का विषय बने हुए है। डॉ जायसवाल आम आदमी पार्टी से उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। वो यूपी चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के बाद डॉ आशीष जायसवाल लगातार इलाके में चुनावी प्रचार कर रहे हैं। लेकिन चुनाव प्रचार में भी अपनी सेवा देने से गुरेज नहीं रखते। ऐेसे में उनके हाथों में पार्टी की चुनावी पर्ची के साथ ही मेडिकल किट और दवाइयां भी रहती हैं और वो प्रचार के दौरान वोटरों के स्वास्थ्य का ख्याल भी रख रहे हैं।

ये भी पढें- मऊ के अजेय विधायक बाहुबली मोख्तार अंसारी जेल से भरेंगे पर्चा

ये भी पढें- कांग्रेस में घमासानः टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर लग सकता है विराम, बदल सकते हैं प्रत्याशी

आशीष जायसवाल ने बताया कि वो पहले डॉक्टर है और बाद में प्रत्याशी। यही वजह है कि वो चुनाव में प्रचार के साथ लोगो के स्वास्थ्य की जानकारी कर उनका इलाज भी कर रहे हैं। डॉ आशीष के साथ उनकी मेडिकल की पूरी टीम है जो मरीजो के ब्लड प्रेशर,सुगर और अन्य चीजों की जांच भी कर रही है।

ये भी पढें- बीएसपी ने जारी की एक और सूची, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ उतारा संजय गुप्ता को, सपा प्रत्याशी को भी घेरा