
मोख्तार अंसारी
वाराणसी. मऊ के अजेय बाहुबली विधायक मोख्तार अंसारी के यूपी विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट से मोख्तार के चुनाव लड़ने की इजाजत मिल चुकी है। ऐसे में अब मोख्तार अंसारी अब बांदा जेल से ही पर्चा दाखिल करेंगे। इस संबंध में कोर्ट ने आदेश पत्र बांदा जेल प्रशासन को भेज दिया है।
मोख्तार अंसारी ने कोर्ट से मांगी थी चुनाव लड़ने की इजाजत
बता दें कि मऊ के सदर विधायक मोख्तार अंसारी ने मोख्तार अंसारी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में जो आवेदन प्रस्तुत किया था चुनाव लड़ने के संबंध में उस पर दिनेश चौरसिया की विशेष अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई जिसमें जस्टिस चौरसिया ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए जेल अधीक्षक बांद को जेल मैनुअल के तहत मोख्तार अंसारी को नामांकन कराने का आदेश दिया। मोख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह के अनुसार मोख्तार अंसारी मऊ सदर सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
मोख्तार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से लड़ेंगे चुनाव
बता दें कि इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मोख्तार अंसारी के चुनाव लड़ने पर जमकर वकालत कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मोख्तार अंसारी के विरुद्ध अब तक आरोप साबित नहीं हुआ है। ऐसे बहुतेरे लोग चुनाव लड़ रहे हैं तो मोख्तार क्यों नहीं? उन्होंने ये भी कहा था कि जब बीजेपी बाहुबली बृजेश सिंह का समर्थन कर सकती है तो मोख्तार अंसारी का समर्थन सुभासपा-सपा गठबंधन क्यों नहीं कर सकता?
Published on:
11 Feb 2022, 2:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.