
भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह का प्रियंका गांधी पर हमला कहा, कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व का भारी संकट
सियासी शब्दबाणों का यूपी विधानसभा चुनाव में जोर है। वार पलटवार हो रहे हैं। कोई किसी से कम नहीं है। कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पर एक से एक बढ़कर शब्दबाण चलाए। अदिति सिंह ने कहाकि, कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व का भारी संकट है। यूपी में लोग भाजपा के दोबारा सत्ता में आने का स्वागत करने को तैयार रहें। अदिति सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने रायबरेली सदर से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अभी रायबरेली से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। रायबरेली में 2017 के चुनाव में सिर्फ दो सीटें ही मिली थी। रायबरेली सदर विधानसभा से अदिति सिंह और हरचंदपुर विधानसभा से राकेश सिंह दोनों विधायकों ने भगवा चोला पहन लिया है। रायबरेली में कांग्रेस का वर्चस्व कम हुआ बल्कि आज 2022 में सीधी लड़ाई लड़ने वाले नेता भी क्षेत्र में नहीं हैं।
दोबारा सत्ता में आ रही है भाजपा
रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहाकि, कांग्रेस में कोई वेटेज नहीं है और पार्टी में नेतृत्व का गंभीर संकट है। कांग्रेस के पास 5 साल तक राज्य में पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है, वे यहां चुनाव से पहले ही आते हैं। यूपी में लोग भाजपा के दोबारा सत्ता में आने का स्वागत करने को तैयार रहें।
रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें
अदिति सिंह ने कहा कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ना चाहिए और अगर रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो चाहूंगी कि वह वहां से चुनाव लड़े ताकि कांग्रेस को उसकी जमीन मालूम चल सके। जो लोग कभी रायबरेली नहीं आते हैं और जिन्हें जमीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो जनता का विश्वास कैसे जीतेंगे। यूपी में लोग भाजपा के दोबारा सत्ता में आने का स्वागत करने को तैयार हैं।
प्रियंका गांधी को यूपी का सीएम फेस होने का हक
प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए अदिति सिंह ने कहा कि, प्रियंका गांधी को यूपी का सीएम फेस होने का हक है, पर सीएम बनने के लिए पहले विधायक बनना पड़ता है। तो वह सीट कैसे निकलेंगे? कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के नाम पर लॉलीपॉप बांट रही है। गोवा, उत्तराखंड या फिर पंजाब राज्य कहीं भी महिलाओं को इतनी सीटें नहीं दी गई जितनी कि उत्तर प्रदेश में दी गई है। यूपी में जानते हैं कि जमीन नहीं है तो एजेंडे के तहत 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दे दिया।
कांग्रेस पर लगातार निशाना, दिया इस्तीफा
कांग्रेस से विधायक बनाने के बाद से अदिति सिंह लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहीं हैं। अदिति सिंह ने दो दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया था।
Updated on:
23 Jan 2022, 12:23 PM IST
Published on:
23 Jan 2022, 12:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.