
प्रियंका गांधी पर बरसी मायावती कहा, कांग्रेस वोट कटवा बीएसपी को ही वोट दें
विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे ही यूपी के राजनीतिक दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो रहे हैं। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के एक बयान के अचानक ही यू-टर्न लेने पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने जमकर हमला किया और बेहद कड़े शब्दों में कहाकि, कांग्रेस वोट काटने वाली पार्टी, लोग अपना वोट खराब न करें। हुआ यूं कि, 21 जनवरी को 'युवा घोषणापत्र' जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने एक सवाल के जवाब में खुद को यूपी का सीएम फेस बताया था। राज्य में सीएम फेस के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि क्या आप यूपी में कांग्रेस पार्टी से किसी और का चेहरा देखते हैं? दिख तो रहा न सब जगह मेरा चेहरा। आप हर जगह मेरा चेहरा देख सकते हैं।
बीएसपी को ही वोट दें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बदले बयान पर रविवार सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्विट पर लिखा कि, यूपी विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही अपना स्टैण्ड बदल डाला है। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट ख़राब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें।
बीएसपी वास्तव में नम्बर-1
कांग्रेस पर बरसते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे लिखा कि, यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नज़र में वोट काटने वाली पार्टियां हैं। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहां सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की ज़रूरत है, जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में नम्बर-1 पर है।
मायावती की चुप्पी पर सवाल उठाया
कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार को शुक्रवार को दिए बयान पर सफाई देते हुए अपने इस बयान को वापस ले लिया और कहा कि यूपी में सिर्फ वह ही पार्टी का चेहरा नहीं हैं उन्होंने वो बात बढ़ा-चढ़ा कर कह दी थी। इसी के साथ ही प्रियंका गांधी ने चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।
Published on:
23 Jan 2022, 11:32 AM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.