24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों चुनाव नहीं लड़ना चाहती बिकरू कांड मामले में जेल में बंद खुशी दूबे की मां

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के ऐलान के बाद कांग्रेस ढूंढ़ ढूंढ़कर ऐसी महिलाओं को टिकट दे रही है, जिनके साथ अन्याय हुआ है। और अगर वो ब्राह्मण हो तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। क्योंकि योगी सरकार पर ब्राह्मण संग अन्याय का आरोप लग रहे हैं। चर्चित बिकरू कांड मामले कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया पर गायत्री तिवारी ने साफ इनकार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Jan 2022, 3:26 PM IST

bikru_kand.jpg

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के ऐलान के बाद कांग्रेस ढूंढ़ ढूंढ़कर ऐसी महिलाओं को टिकट दे रही है, जिनके साथ अन्याय हुआ है। और अगर वो ब्राह्मण हो तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। क्योंकि योगी सरकार पर ब्राह्मण संग अन्याय का आरोप लग रहे हैं। चर्चित बिकरू कांड मामले कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया पर गायत्री तिवारी ने साफ इनकार कर दिया। कहाकि, उन्हें राजनीति नहीं बल्कि अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए। इस इनकार के बाद कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, प्रियंका गांधी सामाजिक न्याय की बात करती हैं और खुशी दुबे और उसके परिजनों को न्याय दिलाकर ही रहेंगे। बात यह ही नहीं खत्म हो जाती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के अलावा बसप, सपा भी गायत्री तिवारी पर डोरे डाल रहीं हैं कि वो उनकी पार्टी से चुनाव लड़े। पर गायत्री तिवारी ने सबको न कही है।

चुनावी लाभ उठाने में जुटे राजनीतिक दल

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड याद होगा। विकास दुबे और उसके गुर्गो ने 8 पुलिस वालों की नृशंस हत्या कर दी थी। इसी मामले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे जेल में बंद है। खुशी दुबे को जब जेल में बंद किया गया तो वह नाबालिग थी। इसके बावजूद खुशी दुबे को रिहा नहीं किया गया। और मां समेत सभी परजिन उसकी रिहाई की गुहार कर रहे हैं। और दूसरी तरफ तमाम राजनीतिक दल चुनावी माहौल को गरम करने के लिए चुनावी लाभ उठाने में जुटे हैं।

बेटी की रिहाई चाहिए

खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी का कहना है कि, स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव से फोन पर बात करवाई थी। जिसमें उन्होंने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पेश किया पर हमने नकार दिया। मां गायत्री तिवारी कहना है कि, बेटी के लिए न्याय चाहिए। उन्हें राजनीति नहीं करनी। खुशी दुबे के साथ जेल के भीतर हो रही प्रताड़ना उन्हें रह रह कर परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव के लिए जारी कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो भर्ती विधान की 10 अहम बातें

न्याय दिलाकर ही रहेंगे - कांग्रेस

कांग्रेस के कानपुर नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अमित पांडे गोलमोल जवाब देते हुए कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने इस बाबत परिजनों से संपर्क साधा गया पर परिजन भयभीत और डरे हुए हैं कि उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने से इनकर कर दिया। अमित पांडे का कहना है कि, खुशी दुबे और उसके परिजनों को न्याय दिलाकर ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें : यूपी की हॉट विधानसभा सीट : गुरुओं की विरासत संभालने उतरे योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव

बसपा और सपा को भी ना

बताया जा रहा कि खुशी दुबे के परिजनों का कहना है कि, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के एक पूर्व ब्राह्मण मंत्री ने उनको चुनावी राजनीति में उतारने के संबंध में न सिर्फ बयान दे चुकी हैं बल्कि पर्दे के पीछे से उनकी मदद करने का संदेश भी भेज चुकी है लेकिन परिजन इन प्रस्तावों को नकार चुके हैं।