scriptयूपी चुनाव के लिए जारी कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो भर्ती विधान की 10 अहम बातें | UP Election 10 Important Points Congress youth manifesto Bharti Vidhan | Patrika News
चुनाव

यूपी चुनाव के लिए जारी कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो भर्ती विधान की 10 अहम बातें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार प्रियंका गांधी के साथ यूपी का चुनाव घोषणा पत्र यानि की कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो भर्ती विधान जारी किया। उन्होंने कहा कि देश और उत्तरप्रदेश की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है। कांग्रेस पार्टी युवाओं को भविष्य के लिए चिंतित है इसलिए एक ठोस रणनीति बनाई। यूपी में पिछले 5 साल में 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है।

लखनऊJan 21, 2022 / 06:19 pm

Sanjay Kumar Srivastava

यूपी चुनाव के लिए जारी कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो भर्ती विधान की 10 अहम बातें

यूपी चुनाव के लिए जारी कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो भर्ती विधान की 10 अहम बातें

कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि यूपी में सत्ता में आने पर वह सूबे में 20 लाख सरकारी नौकरी देगी। हजारों टीचरों की वैकेंसी निकाली जाएगी। और तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस को भी माफ किया जाएगा। कांग्रेस ने संकेत दिया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में सीएम का चेहरा हो सकती हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार प्रियंका गांधी के साथ यूपी का चुनाव घोषणा पत्र यानि की कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो भर्ती विधान जारी किया। उन्होंने कहा कि देश और उत्तरप्रदेश की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है। कांग्रेस पार्टी युवाओं को भविष्य के लिए चिंतित है इसलिए एक ठोस रणनीति बनाई है, जिसके तहत पार्टी ने युवाओं के लिए घोषणा पत्र तैयार किया है। यूपी में पिछले 5 साल में 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है। हर दिन 880 युवा रोजगार खो रहे हैं, क्योंकि देश का पूरा धन देश के बड़े उद्योगपतियों को दिया जा रहा है।
भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती है। इसलिए हमने इसका नाम भर्ती विधान रखा है। हमारा ये प्रयास रहा है कि जो युवाओं की समस्याएं है उन्हें दूर की जाएगी।
शिक्षा का बजट बढ़ेगा

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो शिक्षा का बजट बढ़ाया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया को मुफ्त किया जाएगा। निषादों के लिए मत्स्य पालन, नौका व्यापार के लिए विश्व स्तरीय विद्यालय बनाया जाएगा, ताकि निषाद समाज का विकास हो सके। इसके लिए विश्व स्तरीय खेल अकदमी बनाई जाएगी, ताकि निषाद युवा तैराकी के अपनी रुचि को करियर में बदल सकते। अन्य खेलों के लिए भी खासतौर पर क्रिकेट के लिए अकादमी बनाई जाएगा। गरीब वर्ग के युवाओं की शिक्षा के लिए एक सिंगल विंडो स्कॉलरशिप खोला जाएगा।
आठ लाख महिलाओं को नौकरी

प्रियंका ने कहा कि युवाओं को 20 लाख नौकरी दी जाएगी, इसमें से 8 लाख पदों पर आरक्षण के मध्य से महिलाओं को भी नौकरी मिलेगी। परीक्षाओं में घोटाले दूर किये जायेंगे। यूपी में प्राथमिक स्कूलों में 1 लाख शिक्षक की भर्ती की जाएगी। इसी तरह तमाम खाली पड़े पद भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें

इस बार आसान नहीं राजा भैया के लिए कुंडा से यूपी विधानसभा पहुंचने की राह

परीक्षा केंद्र तक मुफ्त आवागमन सुविधा

कांग्रेस भर्ती प्रक्रिया में फॉर्म भरने की फीस, परीक्षा स्थल तक जाने का शुल्क माफ करेगी। पेपर लीक को बंद किया जाएगा ताकि युवाओं को सुविधा हो सकते। आरक्षण के घोटाले रोके जाएंगे, सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे। मत्स्य पालन, नौका व्यापार के लिए विश्व स्तरीय विद्यालय बनाया जाएगा।
नशामुक्ति के लिए अभियान

यूपी के युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। जिसका मुख्य केंद्र लखनऊ में होगा। इसके साथ ही 4 केंद्र और होंगे जो युवाओं को नशे की लत से दूर ले जाएंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि सरकार बनने पर हर साल उत्तरप्रदेश में वो हर साल यूथ फेस्टिवल आयोजित करेगी।
खाली पड़े पद भरे जाएंगे

कांग्रेस ने घोषणा पत्र को भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र नाम दिया है। इसमें प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े 1.5 लाख पद भरने की घोषणा की गई है। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 38 हजार पद भरने का वादा किया गया है। उच्च शिक्षा और कॉलेज में खाली पड़े 8000 रिक्त पद भरने की घोषणा है। आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के 19300 और आगनवाड़ी सहायिकाओं के 27000 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण की 55 विधानसभा सीटों के लिए आज से होगा नामांकन

स्टार्टअप के लिए पांच हजार करोड़ का फंड

कांग्रेस स्टार्ट एप के लिए 5 हजार करोड रुपए का सीड स्टार्ट अप फंड देगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एग्जाम फीस माफ करने का वादा किया है। कांग्रेस की 20 लाख नौकरियां देने की गारंटी, 8 लाख नौकरियां महिलाओं को दी जाएगी ये कहा गया है। कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं पर विशेष जोर दे रही है और उसने घोषणा की है कि वह उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं के बाद अब युवाओं को भी दी जाएगी।

Home / Elections / यूपी चुनाव के लिए जारी कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो भर्ती विधान की 10 अहम बातें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो