3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP assembly Elections 2022 : AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग में बाल-बाल बचे

UP assembly Elections 2022 : यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM Chief Asaduddin Owaisi) पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले के बाद ओवैसी ने बताया है कि करीब तीन-चार हमलावरों ने एक के बाद एक तीन-चार राउंड फायरिंग (Firing) की। हमले में उनकी कार पंक्चर हो गई, जिसके बाद उन्हें दूसरी कार से दिल्ली रवाना होना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Feb 2022, 7:20 PM IST

asaduddin-owaisi-attacked-on-delhi-border-while-returning-from-meerut.jpg

UP assembly Elections 2022 : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में यूपी-दिल्ली बॉर्डर (Delhi-UP Border) पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM Chief Asaduddin Owaisi) पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ओवैसी के की कार पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) की है। हमले के बाद ओवैसी ने बताया है कि वह मेरठ (Meerut) में अपने प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने के बाद देश की राजधानी दिल्ली लौट रहे थे। इसी बीच करीब तीन-चार हमलावरों ने एक के बाद एक तीन-चार राउंड फायरिंग की। ओवैसी का कहना है कि इस जानलेवा हमले में उनकी कार पंक्चर हो गई, जिसके बाद उन्हें दूसरी कार से दिल्ली रवाना होना पड़ा है।

तस्वीरों के मुताबिक, हमले के बाद एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर दो गोलियों के निशान हैं। घटना के बाद वहां पर कुछ पुलिसवाले भी जांच में जुटे हुए हैं। जबकि असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि अचानक उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग की गई है। हालांकि फायरिंग करने वालों के बारे में उनका कहना है कि हमलावरों की संख्या करीब तीन या चार थी। उन्होंने बताया कि वह मेरठ में अपने प्रत्याशियों का प्रचार करके लौट रहे थे। इसी बीच छिजारसी टोल प्लाजा पर यह हमला किया गया है।

यह भी पढ़ें- देलखंड का वीरप्पन तो नहीं रहा, लेकिन अब भी कायम है ददुआ का जलवा, बेटे-भतीजे दोनों को सपा ने बनाया उम्मीदवार

वेस्ट यूपी में चुनाव को लेकर माहौल गर्म

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। सभी दलों के मुखिया अपनी-अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। भाजपा ने जहां अपनी पूरी टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उतार दी है। वहीं सपा-रालोद गठबंधन की ओर से अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने कमान संभाल रखी है। जबकि बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती खुद एक के बाद एक दौरे कर जनता से वोट मांग रही हैं।

यह भी पढ़ें- क्या स्वाति का दर्द भुला पाएंगे वोटर्स, नौकरशाह राजेश्वर की होगी लखनऊ में कड़ी परीक्षा

लगातार वेस्ट यूपी के दौरे कर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे ओवैसी

इसी तरह एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी कुछ महीनों से लगातार वेस्ट यूपी के दौरे कर रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। लेकिन, यह पहली बार है जब किसी पार्टी के प्रमुख पर जानलेवा हमला हुआ है। बता दें कि जहां ओवैसी ने हमले की की बात कही है, वह अति व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर भी ओवैसी पर हमला होना प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े करता है।