29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assam Assembly Elections 2021: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीजेपी के दोबारा सत्ता में आने का किया दावा, बताई ये वजह

Assam Assembly Elections 2021 बीजेपी का दावा असम में दोबारा बनेगी सरकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Apr 2021, 11:06 AM IST

Assam Assembly Elections 2021

असम विधानसभा चुनाव 2021

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) में तीनों चरणों का मतदान हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने इन तीनों ही चरणों के लिए अपनी पूरी ताकत भी झोंक दी। तीसरे चरण में 82 फीसदी मतदान हुआ है। जो बताता है कि लोगों ने बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस महानपर्व में हिस्सा भी लिया और उत्साह भी दिखाया।

तीन चरणों के मतदान के बाद जाहिर हर दल को इस बात का भरोसा है कि जनता ने उसके ही पक्ष में वोट किया है और उसकी ही जीत निश्चित है। बीजेपी के लिए ये चुनाव काफी अहम है क्योंकि उनके सामने दोबारा सत्ता हासिल करना चुनौती है। लेकिन बीजेपी को भरोसा है कि उसकी जीत सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 असम के चुनाव में काम कर रही इस राज्य की अहम रणनीति

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तो दावा भी किया है बीजेपी दोबारा सरकार बनाने जा रही है। इसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह भी बताई।

बीजेपी ने असम में सरकार बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत किया। दिग्गजों की रैलियां हों या फिर विपक्ष पर प्रहार हर मोर्चे पर पार्टी ने अपनी रणनीतिक को जमीन पर उतारा। यही वजह है कि बीजेपी को भरोसा है कि 2 मई को आने वाले नतीजों में उनकी जीत सुनिश्चित है।

हाई वोटिंग बड़ा फैक्टर
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि असम में बीजेपी दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने इसके पीछे जो बड़ी वजह बताई वो ये कि इस बार चुनाव में उच्च मतदान प्रतशित रहा है।

बीजेपी नेता के मुताबिक ये हाई वोटिंग सत्ता समर्थक लहर के रूप में झलकती है। यही वजह है कि राज्य में बीजेपी दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटेगी।

उन्होंने कहा कि असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के मतदान के संपन्न होने के साथ राज्य में भाजपा की जीत तय हो गई है।

बीजेपी नेता सिंह ने कहा- जब दो मई को नतीजे घोषित होंगे तब असम एक बड़ा एवं स्पष्ट संदेश देगा जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।

उन्होंने कहा कि तीन चरण में हुए चुनाव के हर चरण में मतदान प्रतिशत करीब 80 फीसद रहा जोकि 'सत्ता समर्थक' मतदान है।

सिंह के मुताबिक बीजेपी असम में अपना दूसरा कार्यकाल भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मतदान बीजेपी के समर्थन में ही हुआ है, लोग बीजेपी के काम से खुश हैं और वो चाहते हैं कि असम के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021: नरेंद्र तोमर का राहुल गांधी पर तंज, 2 मई तक दिन में देख सकते हैं सपने

विपक्ष के पास नहीं कोई चेहरा
वहीं बोडोलैंड प्रादेशक क्षेत्र के चीफ एग्जिक्यूटिव मेंबर प्रमोद बोरो ने कहा कि असम में विपक्ष का कोई चेहरा नहीं है। लोग एनडीए को बहुमत दे रहे हैं। यूपीपीएल और बीजेपी तीसरे चरण की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगी।

आपको बता दें कि असम में तीन चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को 47 सीटों पर हुआ। जबकि 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान 39 सीटों पर औऱ तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 6 अप्रैल को 40 सीटों के लिए हुआ। कुल 126 सीटों का परिणाम 2 मई को घोषित किया जाएगा।

आइए पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 - Bhartiya Janta Party (BJP) Full Candidates List