जेपी नड्डा ने प्रियंका गांधी के चाय बागान जाने और पत्तियां तोड़ने पर तंज कसा। उन्होंने कहा- मैं कभी चाय बागान नहीं गया, लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि पत्तियां अप्रैल के बाद तोड़ी जाती हैं, लेकिन प्रियंका गांधी को शायद ये नहीं पता, इसलिए वो बड़ी गलती कर बैठीं। मार्च में फोटो खिंचवाने के लिए उन्होंने चाय बागान में जाकर पत्तियां तोड़ डालीं।