
मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बयान पर बिफरे अयोध्या के संत बोले, फौरन चले जाएं
मशहूर शायर मुनव्वर राना ने एक बार फिर से एक विवादित बयान दिया है। इस बार भी निशाने पर भाजपा के यूपी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। मुनव्वर राना ने कहाकि, अगले पांच साल में योगी आ गए तो हम जिंदा नहीं बचेंगे। वह पलायन करने के लिए भी तैयार बैठे हैं। मुनव्वर राना ने कहा कि पांच साल में तो हम बच गए। मरना तो वैसे ही है लेकिन बेमौत नहीं मरना चाहता। मुनव्वर राना के इस बयान पर अयोध्या के सभी बड़े संत नाराज हो गए। और तीखी प्रतिक्रिया में कहाकि, आज ही से ही मुनव्वर राना को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए अभी चुनाव में समय है। चुनाव में भाजपा बहुमत में आएगी। और योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री होंगे। मुनव्वर सिर्फ मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं।
अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहाकि, कैराना से दस हिंदुओं के पलायन का जिक्र किया जाता है तो हजारों मुसलमान भी यहां से पलायन कर रहे हैं, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। मुसलमान ने अपने घरों में छुरी तक रखना बंद कर दिया है कि पता नहीं कब योगी उनको बंद करवा दें।
मुनव्वर राना का बयान दुर्भाग्यपूर्ण - महंत राजू दास
मुनव्वर राना के बयान के बाद अयोध्या के संत एक सुर में बरस पड़े। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहाकि, मुनव्वर राना का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। इस वक्त प्रदेश छोड़ने की योजना वहीं बना रहे हैं जो गुंडा बदमाश माफिया है। मुनव्वर राना अपने भाई की जमीन और संपत्ति हड़प रहे थे पर सफल नहीं हो पाए। अब वह मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश का मुसलमान जागरूक हो चुका है और वह समझ चुका है। मुनव्वर राणा को तकलीफ है कि मुख्यमंत्री योगी कैसे बन जा रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान होने की जरूरत है।
आ रही है भाजपा की सरकार- सत्येंद्र दास
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहाकि, मुनव्वर राना ने जो कहा है उसको करना चाहिए क्योंकि भाजपा कि सरकार प्रदेश में बन रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बन रहे हैं। इसमें कोई संशय नहीं है। इसलिए अपना बोरिया बिस्तर बांध ले वह ज्यादा अच्छा होगा।
Published on:
30 Jan 2022, 2:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.