30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics : बसपा के जयभीम के जवाब में भाजपा का जय अंबेडकर का नारा, नजर पिछड़ों व दलितों पर

UP Politics- सपा कर रही पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान शुरू, बसपा ब्राह्मणों को रिझाने में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 9 Aug 2021, 6:54 PM IST

BJP BSP Congress Samajwadi party strategy for up vidhansabha chunav 2022

UP Politics : बसपा के जयभीम के जवाब में भाजपा का जय अंबेडकर का नारा, नजर पिछड़ों व दलितों पर

लखनऊ. UP Politics- यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। सभी दलों की नजर पिछड़ों और दलितों पर है। लेकिन बसपा अभी ब्राह्मणों को रिझा रही है। इस बीच बसपा के वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा अध्यक्ष ने बसपा के जयभीम के जवाब में जय अंबेडकर का नारा बुलंद करने की योजना बनायी है। इसके साथ ही बीजेपी ने गांवों और दलित बस्तियों में पहुंचने के साथ-साथ स्थानीय मंदिरों में दर्शन-पूजन करने फॉर्मूला तय किया है।

पिछड़ों को लुभाने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की शुरुआत कर दी है। कानपुर से शुरू हुआ यह सम्मेलन स्वतंत्रता दिवस पर फतेहपुर में खत्म होगा। जबकि, यूपी में खुद को फिर से मजबूत करने में जुटी कांग्रेस सोमवार को नए कलेवर में नजर आई। यूपी कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए क्विट इंडिया की तर्ज पर महंगाई, किसान और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। और भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद किया।

यह भी पढ़ें : अब यूपी बनाएगा अपनी ओबीसी लिस्ट, प्रदेश की कई सवर्ण जातियां पिछड़ा बनने को लालायित

एकजुट हों दलित-ब्राह्मण
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा-कांग्रेस पार्टी यूपी में सपा-बसपा से किसी से गठबंधन नहीं करेगी। उधर अमरोहा में बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा दलित और ब्राह्मण मिल जाएं तो यूपी की तस्वीर बदल जाएगी।

लखनऊ किसी के बाप की जागीर नहीं
भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि लखनऊ किसानों का है, ना कि किसी के बाप की जागीर है। उन्होंने कहा किसान जब चाहेंगे लखनऊ को घेर लेंगे।

यह भी पढ़ें : भाजपा के लिए अजेय हैं यूपी की ये विधानसभा सीटें, यहां कभी नहीं खिला कमल