30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: भाजपा ने चौथे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया को भी किया शामिल

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोटिंग होनी है। भाजपा ने चौथे चरण के लिए 30 नेताओं की स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 30 Mar 2021, 1:29 PM IST

js.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए भाजपा ने वैसे तो कई स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है, मगर अब एक और प्रमुख नाम मध्यप्रदेश से भी जुड़ा है। जी हां, भाजपा ने कभी कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बंगाल में चौथे चरण के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

सिंधिया का नाम आने से भाजपा के कई नेता खुश
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सूची में शामिल होने से बंगाल के नेता काफी खुश नजर आ रहे हैं। चौथे चरण के लिए जारी इस सूची में भाजपा ने 30 नेताओं को शामिल किया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है। वैसे, शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय पहले से भाजपा के कुछ और चरणों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थे, मगर पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम के साथ-साथ इन दोनों नेताओं को फिर से जगह दी है।

यह भी पढ़ें:- बढ़ती गर्मी के बीच आज नंदीग्राम में सियासी पारा हो सकता है हाई, अमित के साथ मिथुन भी करेंगे अंतिम दिन का प्रचार

कांग्रेस नेता लगातार कस रहे थे तंज
इससे पहले, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए थे। कई कांग्रेसी नेताओं ने तो यहां तक कह दिया था कि भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी में शामिल कराने के बाद बैंक बेंचर (सबसे पीछे बैठने वाला) बना दिया है। कांग्रेसी नेताओं ने तंज कसते हुए कहा था कि सिंधिया अब महाराज से भाजपा के भाई साहब बनकर रह गए हैं। माना जा रहा है कि सिंधिया के नाम पर बवाल बढऩे के बाद ही भाजपा ने अपनी चौथी सूची में उनका नाम शामिल कर कांग्रेसी नेताओं को जवाब दिया है।

सिंधिया कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे
सूत्रों की मानें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी बदलने की वजह से ही मध्य प्रदेश में गत मार्च में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार गिरी और भाजपा सत्ता में आई। सिंधिया जब भाजपा में शामिल हुए थे, तभी से यह माना जा रहा था कि उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। कांग्रस के कई नेता इसको लेकर भी सिंधिया और भाजपा पर तंज कसते रहे हैं। बहरहाल, भाजपा ने चौथे चरण के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधियों को जगह देकर यह संदेश दे दिया है कि उन्हें भी दूसरे नेताओं की तरह सम्मान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- बंगाल में चुनाव इस उद्योग के लिए साबित हो रहा फायदे का सौदा, लॉकडाउन में हुआ था काफी नुकसान

बता दें कि बंगाल में इस बार 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का चुनाव गत 27 मार्च को खत्म हो चुका है। इसमें करीब पांच जिलों के 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को, चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को, पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठें चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।