22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balod / चेमन देशमुख बने बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष

चेमन देशमुख बने बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के ठीक पहले भाजपा का जिला अध्यक्ष बदल गया है। अब जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी चेमन देशमुख को दी गई है। काफी दिनों से अध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर घोषणा के साथ विराम लग गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 5 Jan 2025, 11:43 PM IST

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के ठीक पहले भाजपा का जिला अध्यक्ष बदल गया है। अब जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी चेमन देशमुख को दी गई है। काफी दिनों से अध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर घोषणा के साथ विराम लग गया।

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के ठीक पहले भाजपा का जिला अध्यक्ष बदल गया है। अब जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी चेमन देशमुख को दी गई है। काफी दिनों से अध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर घोषणा के साथ विराम लग गया।

पार्टी का जताया आभार

चेमन देशमुख को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाने पर उन्हें पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं उनके समर्थकों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आभार, जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि सभी को साथ लेकर पार्टी के दिशा निर्देश पर पार्टी व जनहित के कार्य में करूंगा।

यह भी पढ़ें :

पंचायतों का 8 से 10 तक आरक्षण, जिले में चुने जाएंगे 437 सरपंच व 6311 पंच

1990 से हैं राजनीति में सक्रिय

साल 1990-1995 में बस्तर विभाग संगठन मंत्री (पूर्णकालिक) कार्यकर्ता, पूर्व नगर मंत्री राजनांदगांव
1994 में छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री, 1994 में ही राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य।

संगठनात्मक दायित्व

वर्ष 1998 - भारतीय जनता पार्टी खेरथा मंडल उपाध्यक्ष
वर्ष 2004 - भारतीय जनता पार्टी खेरथा मंडल महामंत्री
वर्ष 2009 - भारतीय जनता पार्टी खेरथा मंडल अध्यक्ष
वर्ष 2016 - जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा
वर्ष 2020 - प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा
वर्ष 2022 - जिला भाजपा सहप्रभारी भिलाई
वर्ष 2024 - जिला भाजपा महामंत्री बालोद
वर्ष 1995-1996 - जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच राजनांदगांव
वर्ष 2013 - जिला संयोजक सहकार भारती दुर्ग जिला
वर्ष 2007 - मनोनीत संचालक जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक दुर्ग
वर्ष 2017-2018 - मनोनीत संचालक छग राज्य दुग्ध महासंघ (देवभोग)
वर्ष 2017-2022 - अध्यक्ष सहकारी विपणन समिति डौंडीलोहारा
जिला महामंत्री सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला बालोद
वर्ष 2000-2007 - अध्यक्ष जल उपभोक्ता संस्था

यह भी पढ़ें :

Religious place : रामायण काल से जुड़ी है प्रकृति की खूबसूरती से भरपूर मां सियादेवीं की गाथा

पूर्व भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने गले मिलकर दी बधाई

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने नए भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख को गले मिलकर पुष्पहार पहनाकर बधाई दी। वहीं भाजपा के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी चेमन देशमुख को बधाई दी। देर रात तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष चेमन ने विद्यार्थी परिषद से शुरू की राजनीति

भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के अंतर्गत बालोद जिले के नए अध्यक्ष चेमन देशमुख बनाए गए हैं। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर छात्र जीवन से की। जिला चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा के आगमन के बाद दावेदारों के नामों पर अटकलों का दौर चल पड़ा था, जो रविवार को रुक गया। दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में लगभग 600 से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला चुनाव प्रभारी ने नए जिलाध्यक्ष के रूप में चेमन देशमुख के नाम की घोषणा की। जैसे नाम की घोषणा हुई वैसे ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार दौड़ पड़ा।

आरएसएस के स्वयंसेवक भी हैं

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने स्कूली जीवन में छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले चेमन देशमुख को कुशल संगठक माना जाता है। भिलाई जिला संगठन के सहप्रभारी के रूप में अपनी महती भूमिका निभाने वाले देशमुख वर्तमान में जिला भाजपा के महामंत्री भी हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भी बाल स्वयं सेवक रहे हैं।