3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने बोचहां जायेंगे सीएम नीतीश कुमार

बोचहा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोट मांगने जायेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 10 Apr 2022, 10:00 AM IST

बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने बोचहां जायेंगे सीएम नीतीश कुमार

बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने बोचहां जायेंगे सीएम नीतीश कुमार

बिहार की बोचहां विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम नीतीश कुमार एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी के लिए वोट मांगने पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार ने बोचहां उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि बोचहां में 10 अप्रैल को प्रचार करने के लिए जा रहा हूं। यहां हमारी (एनडीए) जीत पक्की होगी।

सीएम नीतीश कुमार आज एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस उपचुनाव के प्रचार में सत्तारूढ़ गंठबंधन के साथ ही अन्य सभी दलों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

आपको बता दें, शनिवार को तेजस्वी यादव भी बोचहां पहुंचे थे। बोचहां उपचुनाव को लेकर बीजेपी और आरजेडी दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगाते नजर आ रहे हैं। आज प्रचार के अंतिम दिन भी सभी दलों की ओर से अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आज बोचहां में सभी दलों के बड़े नेताओं का जमावड़ा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने दी मंजूरी, झारखंड में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, तारीख हुई घोषित, यहां जानिए पूरी डिटेल

बीजेपी ने यहां अपने कमोवेश सभी मंत्रियों के अलावा 40 से अधिक विधायकों को प्रचार का जिम्मा एक हफ़्ते से अधिक से दिया हुआ हैं। हर वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए कई केंद्रीय मंत्री गली-गली घूम रहे हैं। तो वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी प्रचार के लिए पहुंचे थे।

सीएम नीतीश कुमार से पहले आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने यहां दो दिन तक जनसभा की थी। आज भी नो आरजेडी उम्मीदवार अमर पासवान के समर्थन करते हुए सभा को सम्बोधित करेंगे। आपको बता दें, 12 अप्रैल को बोचहां विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है, जिसकी काउंटिंग 16 अप्रैल को होगी।

यह भी पढ़ें: 'मैं रात को सोता हूं, अपने देश को समझने की कोशिश करता हूं' - राहुल गांधी