दस नोटिस दो मेरा जवाब एक ही होगा
वहीं, चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बाद ममता बनर्जी गुरुवार की शाम आयोग के अधिकारियों पर हमलावर हो गईं। उन्होंने कहा, आयोग चाहे तो मुझे दस कारण बताओ नोटिस दे सकता है, मगर मेरा जवाब एक ही होगा और मैं अपना रुख नहीं बदलूंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं को बांटने के किसी भी प्रयास के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी।