29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: ममता बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में देना होगा जवाब

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की उस एक अपील को आचार संहिता का उल्लंघन माना है, जिसे उन्होंने 3 अप्रैल को हुगली में कहा था। ममता ने मुस्लिम समुदाय से कहा था कि वे अपना वोट नहीं बंटने दें।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 8 Apr 2021, 10:14 AM IST

mamta.jpg

नई दिल्ली।

चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में ममता बनर्जी को नोटिस जारी किया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) के तीसरे चरण के मतदान से पहले ममता बनर्जी ने राज्य के मुस्लिम समुदाय से अपील की थी कि वे उनकी पार्टी को वोट करें। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी, जिसके बाद आयोग ने ममता बनर्जी की इस अपील को संज्ञान में लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। आयोग ने ममता से 48 घंटे के भीतर इसका जवाब देने को कहा है।

3 अप्रैल को हुगली में की थी अपील
बता दें कि ममता बनर्जी ने पिछले दिनों हुगली में मुस्लिम मतदाताओं से अपने वोट को नहीं बंटने देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम समुदाय अपने वोट को विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच नहीं बंटने दें। चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन मानते हुए उन्हें नोटिस भेजा है।

यह भी पढ़ें:- ये 7 सीटें जहां ममता बनर्जी के लिए भाजपा ही नहीं संयुक्त मोर्चा ने भी खड़ी कर रखी है मुसीबत

नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं ममता
इससे पहले, ममता के इस बयान की शिकायत केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने की थी। उनके साथ पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल भी चुनाव आयोग से मिलने गया था। ममता बनर्जी ने यह अपनी गत 3 अप्रैल को हुगली में आयोजित एक रैली में की थी। इस बार विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से उम्मीदवार हैं। यहां गत 1 अप्रैल को वोट डाले जा चुके हैं। वे अपने पूर्व में सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ इस सीट पर खड़ी हुईं। शुभेंदु अधिकारी ने करीब पांच महीने पहले भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

यह भी पढ़ें:- बंगाल में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अमित शाह ने स्पष्ट किया पार्टी का रुख

2 मई को रिजल्ट
बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर इस बार 8 चरण में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को थी, जबकि दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले गए। वहीं, अब चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को, पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठें चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।