7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: चुनाव आयोग ने तीन जिलों के निर्वाचन अधिकारियों का ट्रांसफर किया

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में तीन जिलों के निर्वाचन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले, आयोग ने ममता बनर्जी को भी उनकी एक अपील पर नोटिस जारी किया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 8 Apr 2021, 11:51 AM IST

eci.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) में चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ गया है। तीसरे चरण के मतदान के बाद आयोग ने सख्ती दिखाते हुए तीन जिलों के निर्वाचन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इन तीन जिलों में दक्षिण दिनाजपुर, पूर्वी बर्दमान और पश्चिमी बर्दमान शामिल हैं। राज्य में तीन चरणों में 91 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है, जबकि पांच चरण में 203 विधानसभा सीटों पर मतदान अभी बाकी है।

ममता से मांगा 48 घंटे में जवाब
इससे पहले, चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब ममता बनर्जी को 48 घंटे के भीतर देना है। ममता ने गत तीन अप्रैल को हुगली में मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा था कि वे अपना वोट इस चुनाव में नहीं बंटने दें। ममता बनर्जी की इस अपील की शिकायत भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग से की थी, जिसके बाद आयोग ने संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया।

यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी की वह अपील जिस पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, नोटिस भेजकर मांगा जवाब

किन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
जिन निर्वाचन अधिकारियों का ट्रांसफर चुनाव आयोग ने किया है, उनमें दक्षिण दिनाजपुर में तैनात अधिकारी निखिल निर्मल की जगह सी. मुरुगन को भेजा गया है। वहीं, पूर्वी बर्दमान में नियुक्त ऐनुर रहमान की जगह शिल्पा गौरीसरिया को भेजा गया है। इसके अलावा, पश्चिम बर्दमान में पूर्णेंदु कुमार मांझी की जगह अनुराग श्रीवास्तव को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:- बंगाल में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अमित शाह ने स्पष्ट किया पार्टी का रुख

अभी पांच चरण की वोटिंग बाकी है
कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर इस बार 8 चरण में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को थी, जबकि दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले गए। वहीं, अब चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को, पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठें चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।