3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा चुनावों के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, जानें CM कहां से लड़ेगे चुनाव

भाजपा ने गुरुवार को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 20 Jan 2022, 2:29 PM IST

bjp13.jpg

भाजपा

भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम शामिल नहीं है। इसपर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'हमने उत्पल को दो विकल्प दिए थे जिनमें से एक के लिए उन्होंने मन कर दिया। फिलहाल दूसरे विकल्प को लेकर चर्चा चल रही है। हो सकता है इसपर वो अपनी सहमत हो जाएं।' भाजपा की पहली सूची में 34 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिसमें गोवा के वर्तमान सीएम का नाम भी है।

34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

भाजपा द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की पहली सूची के अनुसार गोवा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उप मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर मडगांव से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा वालपाई से विश्वजीत प्रतापसिंह राणे, प्रियोल से गोविंद गावडे, वास्को से दाजी सालकर चुनाव लड़ेंगे। एक नजर पूरी लिस्ट पर :

यह भी पढ़े - देखिए आगरा से चुनाव लड़ने वाले बीएसपी और भाजपा प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

इस लिस्ट की घोषणा करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'भाजपा ने गोवा में स्थिरता दी है और एक स्वर्णिम गोवा का सपना जो मनोहर पर्रीकर ने देखा था उसको पूरा करने का काम आज भाजपा कर रही है।'

आप और कांग्रेस पर बोला हमला

इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस केवल इसलिए सत्ता में आना चाहती है ताकि वो फिर से लूट शुरू कर सके।' देवेंद्र फडणवीस ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, आम आदमी पार्टी ने हमेशा की तरह झूठ बोला है। आप पार्टी झूठ की बुनियाद पर खड़ी है और इस चुनाव में भी गोवा में आप को हार मिलेगी।'

यह भी पढ़े - BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट: PM मोदी, अमित शाह के साथ स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी भी शामिल