8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जेपी नड्डा करेंगे रोड शो, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

Highlights. - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिष्णुपुर में रोड शो और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे - नड्डा पार्टी नेताओं संग अहम बैठक भी करेंगे, दोपहर तीन बजे घौशाली पारा में रैली को संबोधित करेंगे - राज्य में 294 विधानसभा सीटों पर 8 चरणों में वोट डाले जाएंगे, पहला चरण 27 मार्च से शुरू होगा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 16 Mar 2021, 9:28 AM IST

jpn.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और रैली की संख्या बढ़ाते जा रहे हैं। कौन सी सीट कितनी खास है और पार्टी उस जगह कैसा प्रदर्शन कर सकती है, उसे देखते हुए नेताओं और स्टार प्रचारकों को मैदान में चुनाव प्रचार के लिए उतारा जा रहा है।

इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा (Jai Prakash Nadda) आज बंगाल के बिष्णुपुर का एक दिवसीय दौरा करेंगे। नड्डा यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहले रोड शो करेंगे। इसके बाद एक रैली को संबोधित करेंगे। रैली खत्म होने के बाद नड्डा राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

यह भी पढ़े:- कांग्रेस में कलह की वजह बने पीरजादा, जानिए बंगाल में क्यों सभी दल उनसे मिलाना चाहते हैं हाथ

कब और क्या है कार्यक्रम
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जेपी नड्डा मंगलवार को बिष्णुपुर से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहले रोड शो करेंगे। दिन में 11 बजे यह रोड शो कुमारी टॉकीज से शुरू होगा। इसके बाद नड्डा एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद जेपी नड्डा राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग बिष्णुपुर में ही एक अहम बैठक करेंगे। इसमें राज्य में विधानसभा चुनाव की अब तक की तैयारियों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद नड्डा कोतुलपुर में घौशाली पारा काली मंदिर स्थित मैदान में दोपहर करीब तीन बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

तृणमूल को धूल चटाने की तैयारी
भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी (Mamta Benarji) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को धूल चटाने की तैयारी में जुटी है। राज्य में तृणमूल की दस साल से सरकार है। पार्टी इस बार ममता बनर्जी को यह मौका नहीं देना चाहती और इसी लिए उसने करीब दो साल पहले ही धीरे-धीरे अपनी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थीं। तृणमूल को हराने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिश कर रही है। यही नहीं, राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम नेता राज्य में ताबड़तोड चुनावी रैली और रोड शो कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:- वह समुदाय जिसके लिए लाया गया सीएए, बंगाल चुनाव में फिर बना हुआ है राजनीति का केंद्र!

8 चरणों में वोटिंग, 2 मई को रिजल्ट
बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। राज्य में आठ चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा, तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को, चौथे चरण के लिए 10 अप्रैल को, पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को, छठें चरण के लिए 22 अप्रैल को, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल को और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।