ट्रैफिक को नहीं रोका
इतने लोगों के जमा होने के बावजूद चौराहे के एकदम नजदीक सड़क को छोड़कर सबको एक किनारे खड़ा किया गया और चारों तरफ से आ रही सड़कों से वाहनों की आवाजाही शुरू थीं। राहुल 11.30 की बजाय 1.30 बजे पहुंचे, पर अचरच था कि 1.15 बजे तक एक भी वाहन को यहां रोका नहीं गया। दोपहर 1.15 बजे पुलिसकर्मियों ने संकेत किया और ट्रैफिक रुक गया। राहुल ने दो बजे तक सड़क पर ही भाषण दिया। जैसे ही वे रवाना हुए, 10 मिनट में ही सारे लोग बिखर गए और ट्रैफिक पहले जैसा था, वैसा ही हो गया।