8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Assembly Elections 2021: ‘शुभेंदु अधिकारी ने गुंडों को शरण दी है, आयोग तुरंत हस्तक्षेप करे’

बंगाल में भाजपा ने आज 13 और प्रत्याशियों की सूची जारी की। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा आज मिदनापुर में रैली और रोड शो करेंगे। इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नंदीग्राम से भाजप प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 23 Mar 2021, 12:53 PM IST

mamta.jpg

नई दिल्ली।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) के तहत भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 13 और प्रत्याशियों की सूची जारी की। भाजपा की ओर से जारी इस सूची में पांच, छह, सात और आठवें चरण के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शुभेंदु अधिकारी पर एक और आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोग को लिखे गए पत्र के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी ने अपराधियों को शरण दे रखी है। पार्टी ने चुनाव आयोग से तत्काल इसमें हस्तक्षेप करने का अनुरोध भी किया है।

इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को कांग्रेस ने राज्य में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। इसके अलावा, कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की थी, जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, असंतुष्ट नेताओं के समूह यानी जी-23 में शामिल मनीष तिवारी का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़े:- वह समुदाय जिसके लिए लाया गया सीएए, बंगाल चुनाव में फिर बना हुआ है राजनीति का केंद्र!

कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि पार्टी 1950 और 1960 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री विधानचंद्र रॉय की सरकार में मिली प्रतिष्ठा को फिर से वापस लाना चाहती है। बता दें कि विधानचंद्र रॉय को आधुनिक बंगाल का निर्माता कहा जाता है।

ममता ने कहा- भाजपा कभी वादे पूरे नहीं करती
वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की जनता को मुफ्त में चावल और दालें देने के वादे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी चुनाव से बड़े-बड़े वादे करती है, मगर उन्हें कभी पूरा नहीं करती है। ममता ने गत सोमवार को बांकुड़ा जिले के कोतुलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा ने राज्य की जनता को धमकाने के लिए गुंडे बुलाए हैं। ये गुंडे आपके घर आकर हाथ जोडक़र महिलाओं से वोट मांग सकते हैं।

यह भी पढ़े:- जानिए टीएमसी में ममता बनर्जी के बाद कौन है सबसे ताकतवर शख्स

अमित शाह का रोड शो आज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। अमित शाह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मिदनापुर में रैली और रोड शो करेंगे। इसके अलावा, भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा की भी आज मेदनीपुर में रैली और रोड शो है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार को नंदीग्राम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वह तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में आयोािजत सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि यह नंदीग्राम सीट इस चुनाव में सबसे हाइप्रोफाइल सीट है। यहां से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि तृणमूल कांग्रस से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद यहां चुनाव लड़ रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को गद्दार बताते हुए उन पर करीब पांच हजार करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगाया था। साथ ही, नंदीग्राम की जनता से उन्हें चुनाव में हराकर सबक सिखाने को भी कहा।